अब हिंदी में करें MBBS की पढ़ाई, 16 अक्टूबर को अमित शाह लांच करेंगे किताब

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 13, 2022, 02:08 PM IST

MBBS in Hindi: भारत में सबसे ज्यादा बोली जानी वाली स्वदेशी भाषा हिंदी में शिक्षा को बढ़ावा देते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से आने वाले दिनों में एक अहम कदम उठाया जाने वाला है। अब एमबीबीएस की पढ़ाई भी इच्छुक छात्र हिंदी में कर सकेंगे और इसके लिए किताबें लॉन्च होने जा रही हैं।

MBBS Study Hindi Books Launch by Amit Shah: भारत में स्वदेशी भाषाओं और खास तौर पर हिंदी भाषा में शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में मोदी सरकार कई तरह के प्रयास करने पर जोर दे रही है और इसी में से एक कदम कुछ ही दिन बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की ओर से उठाया जाना वाला है, जिसमें वह मेडिकल की पढ़ाई के लिए होने वाले एमबीबीएस कोर्स की किताबों को हिंदी में लॉन्च करने जा रहे हैं। आगामी 16 अक्टूबर को केंद्रीय गृह मंत्री की ओर से इन किताबों को हिंदी भाषा में रिलीज किया जाएगा और इसके लिए जोरों से तैयारियां की जा रही हैं।

MBBS now in Hindi

MBBS now in Hindi

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 16 अक्टूबर को भोपाल में प्रथम वर्ष की एमबीबीएस पुस्तकों के हिंदी संस्करण का विमोचन करेंगे। इसके साथ, मध्य प्रदेश हिंदी में चिकित्सा शिक्षा प्रदान करने वाला देश का पहला राज्य बनने के करीब पहुंच जाएगा।

End of Feed