एजुकेशन

Noida School Closed: कांवड़ यात्रा के चलते गौतमबुद्ध नगर के सारे स्कूल कॉलेज 2 अगस्त तक बंद

Noida School Closed, School Closed in Noida: कांवड़ यात्रा का समय है, हर तरफ बड़ी संख्या में शिव भक्त कांवड़ियां लेकर शिवालय की ओर जा रहे हैं, ऐसे में स्कूली बच्चों या बसों की वज​ह से एक दूसरे को दिक्कत न हो इसलिए हापुड़, गाजियाबाद के बाद गौतमबुद्ध नगर के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल और कॉलेजों को 2 अगस्त तक बंद करने का फैसला लिया गया है।

Image

कांवड़ यात्रा के चलते नोएडा स्कूल बंद

Noida School Closed News, School Closed in Noida: गौतमबुद्ध नगर के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल और कॉलेज समेत सभी शैक्षणिक संस्थान 2 अगस्त को बंद (Noida School Closed) रहेंगे। जिला मजिस्ट्रेट मनीष कुमार वर्मा ने 3 अगस्त की छुट्टी रद्द कर दी है और 2 अगस्त को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। आदेश के बाद 2 अगस्त 2024 को सभी सरकारी और निजी स्कूल और कॉलेज (Noida School Closed NEws) बंद रहेंगे। गौरतलब है कि हिंदू कैलंडर के अनुसार, यह सावन का महीना चल रहा है, इस समय बड़ी संख्या में शिव भक्त कांवड़ियां लेकर शिवालय की ओर जाते हैं। ऐसे में स्कूली बच्चों की बसों की वजह से एक दूसरे को दिक्कत न हो इसलिए हापुड़, गाजियाबाद के बाद गौतमबुद्ध नगर के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूल और कॉलेजों को 2 अगस्त तक (School closed In Noida) बंद करने का फैसला लिया गया है।

कांवड़ यात्रा से जुड़ी यातायात सलाह

शहर भर में भारी यातायात जाम की आशंका के चलते दिल्ली पुलिस ने यातायात सलाह जारी की है। नोएडा से आने वाले यात्री नोएडा एक्सप्रेसवे डीएनडी-आश्रम चौक-मथुरा रोड से जा सकते हैं। सरिता विहार फ्लाईओवर और ओखला से नोएडा जाने वाले यात्री अपोलो रेड लाइट, मथुरा रोड-आश्रम चौक-डीएनडी से नोएडा में प्रवेश कर सकते हैं।

5 अगस्त 2024 तक यातायात बाधित रहने की आशंका है। कालिंदी कुंज सीमा पर दिल्ली से बाहर निकलने वाली दो लेन बंद कर दी गई हैं, जिससे यातायात प्रभावित हो रहा है। प्रभावित होने वाले प्रमुख क्षेत्रों में कालिंदी कुंज सीमा और दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे शामिल हैं।

noida school closed pdf

कांवड़ यात्रा के चलते बंद हुए नोएडा के स्कूल

हरिद्वार, गाजियाबाद में स्कूल बंद

कांवड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद के निजी और सरकारी स्कूल 29 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रहेंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने की उम्मीद है। पवित्र कांवड़ यात्रा 22 जुलाई को शुरू हुई थी, जिसमें श्रद्धालु पवित्र गंगा नदी का जल लेने के लिए हरिद्वार पहुंचे थे। हरिद्वार में स्कूल और आंगनबाड़ी भी 27 जुलाई से 2 अगस्त 2024 तक बंद रहेंगे। यह घोषणा चल रही कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की भीड़ को देखते हुए की गई है। गौरतलब है कि दोनों क्षेत्रों के कॉलेज सप्ताह के सभी दिन खुले रहेंगे।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article