एजुकेशन

NIOS On Demand Result 2026 Out: जारी हुआ एनआईओएस ऑन डिमांड परीक्षा का रिजल्ट, ऐसे कर सकेंगे चेक

NIOS On Demand Result 2026 Out: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक आन-डिमांड परीक्षा (ओडीइ) का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप फॉलो करें।

Image

NIOS On Demand Result 2026: यहां देखें एनआईओएस ऑन डिमांड परीक्षा का रिजल्ट

NIOS On Demand Result 2026 Out: एनआईओएस माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक आन डिमांड परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी (NIOS On Demand Result 2026) खबर है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग ने माध्यमिक और उच्च माध्यमिक आन-डिमांड परीक्षा (ओडीइ) का रिजल्ट जारी कर (NIOS On Demand Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट results.nios.ac.in पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। यहां आपको अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करना होगा।

NIOS On Demand Result 2026: कुल इतने छात्रों का रजिस्ट्रेशन

आंकड़ों के मुताबिक माध्यमिक स्तर कोर्स के लिए कुल 2,373 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें 1,777 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 982 छात्र पास हुए। इसका कुल पास प्रतिशत 55.26 प्रतिशत देखने को मिला है। वहीं उच्च माध्यमिक कोर्स के लिए 6,338 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था। इसमें 3,927 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 2,373 छात्र पास हुए हैं।। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना परिणाम चेक कर सकते हैं। इसके लिए नीचे दिए आसान स्टेप को फॉलो करें।

NIOS On Demand Result 2026: ऐसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट

  • सबसे पहले results.nios.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NIOS On Demand Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  • रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर स्कोर कार्ड अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

NIOS On Demand Result: कम मार्क्स आने पर क्या करें

रिजल्ट जारी होने के बाद यदि किसी छात्र को लगता है कि उसके कम मार्क्स हैं यानी वह अपने नंबरों से संतुष्ट नहीं है तो वह रीचेकिंग के लिए अप्लाई कर सकते हैं। हालांकि इसके लिए आपको विषयानुसार शुल्क का भुगतान करना होगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

NIOS Ondemand Result 2026: इतने रुपये रीवैल्यूएशन शुल्क

इसके अलावा रीवैल्यूएशन की सुविधा केवल 12वीं के छात्रों के लिए है। इसके लिए प्रतिवर्ष 1200 रुपये का शुल्क निर्धारित किया गयाहै। साथ ही 50 रुपये का ऑनलाइन प्रोसेसिंग शुल्क भी जमा करना होगा।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article