NIOS Hall Ticket 2026 Download: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) ने कक्षा 10वीं (Secondary) और 12वीं (Senior Secondary) की अक्टूबर 2026 परीक्षा के लिए हॉल टिकट जारी कर दिया है। जिन छात्रों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे NIOS के स्टूडेंट पोर्टल sdmis.nios.ac.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए 12 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर लगेगा।
NIOS ने जारी किए कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के हॉल टिकट
एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, रोल नंबर, परीक्षा केंद्र का कोड और पूरा पता, विषयवार परीक्षा की तारीख और प्रत्येक पेपर का समय जैसी जरूरी जानकारी दी गई होगी। इसे क्रॉसचेक करना जरूरी है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में ड्राइवर की नौकरी के लिए करें अप्लाई, इन 16 जिलों में होगी भर्ती
NIOS Hall Ticket 2026 Step to Download
NIOS एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र इन स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
1. सबसे पहले sdmis.nios.ac.in वेबसाइट खोलें।
2. होम पेज पर Hall Ticket/Admit Card वाले सेक्शन में जाएं।
3. अपना 12 अंकों का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
4. थ्योरी या प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए संबंधित हॉल टिकट विकल्प चुनें।
5. Submit बटन पर क्लिक करें।
6. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
7. परीक्षा केंद्र और समय की जानकारी जांचकर हॉल टिकट डाउनलोड करें।
ध्यान रहे, एडमिट कार्ड पर दिए गए निर्देशों का पालन करना चाहिए।
फीस जमा और फोटो अपडेट होना जरूरी
NIOS की ओर से हॉल टिकट उन्हीं छात्रों के लिए जारी किया जाएगा, जिन्होंने परीक्षा शुल्क जमा किया है और जिनकी फोटो NIOS के रिकॉर्ड में अपडेट है। अगर किसी छात्र की फोटो डेटाबेस में उपलब्ध नहीं होने के कारण एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है, तो उसे अपने नजदीकी NIOS सेंटर से संपर्क करके फोटो का वेरिफिकेशन कराना होगा।
RRB Paramedical Recruitment 2026: रेलवे ने 560 पदों को भरने के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी किया, जानें कौन कर सकेगा अप्लाई
