NIACL Vacancy 2026: ग्रेजुएट्स के लिए 550 पदों पर मौका, ट्रेनिंग के दौरान मिलेगा स्टाइपेंड, जानें कौन कर सकेगा आवेदन

NIACL Apprentice Recruitment 2026: NIACL ने अप्रेंटिस के 550 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार 23 जून से 6 जुलाई 2026 तक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

NIACL Vacancy 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने बड़ी भर्ती निकाली है। NIACL ने अप्रेंटिस के 550 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। ग्रेजुएट उम्मीदवार 23 जून से 6 जुलाई 2026 तक कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन करने वाले उम्मीदवार अप्लाई कर सकते हैं। साथ ही फ्रेशर्स के लिए भी यह सुनहरा मौका है, क्योंकि आवेदन के लिए किसी तरह का वर्क एक्सपीरियंस जरूरी नहीं रखा गया है।

NIACL Vacancy 2026

NIACL Vacancy 2026

कौन कर सकता है आवेदन

उम्मीदवार के पास UGC या सरकार से मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आयु की बात करें तो न्यूनतम 21 साल और अधिकतम 30 साल तय की गई है। आयु की गणना 1 जून 2026 के आधार पर होगी। SC, ST, OBC और PwBD वर्ग के अभ्यर्थियों को सरकारी नियमों के मुताबिक अधिकतम आयु में छूट मिलेगी।

End of Feed