New Education Minister Pralhad Joshi: प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार: जानें कितना पढ़े-लिखे हैं नए शिक्षा मंत्री

New Education Minister Pralhad Joshi: नीट पेपर लीक मामले पर धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब केंद्र सरकार ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का भार सौंपा गया है। आइए उनकी शिक्षा के बारे में जानते हैं।

New Education Minister Pralhad Joshi: नीट (NEET) पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद केंद्र सरकार ने बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। केंद्र सरकार ने केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। देश के शिक्षा तंत्र को मजबूती देने और छात्रों के बीच विश्वास बहाल करने के उद्देश्य से यह जिम्मेदारी एक अनुभवी और वरिष्ठ राजनेता को दी गई है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिक्षा मंत्रालय का भार संभालने वाले नए शिक्षा मंत्री कितने पढ़े-लिखे हैं। आइए जानते हैं नए शिक्षा मंत्री की एजुकेशन क्वालिफिकेशन के बारे में विस्तार से।

New Education Minister Pralhad Joshi

New Education Minister Pralhad Joshi (Photo - AI)

क्या है प्रह्लाद जोशी का शुरुआती जीवन और शैक्षणिक योग्यता

कर्नाटक के विजयपुर (बीजापुर) में 27 नवंबर 1962 को जन्मे प्रह्लाद जोशी (Pralhad Joshi Education) एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं। उनकी शुरुआती शिक्षा हुबली के रेलवे स्कूल और न्यू इंग्लिश स्कूल से हुई। इसके बाद उन्होंने उच्च शिक्षा के लिए हुबली स्थित श्री कडासिद्धेश्वर आर्ट्स कॉलेज (के.एस. आर्ट्स कॉलेज) में प्रवेश लिया, जो कर्नाटक विश्वविद्यालय, धारवाड़ से संबद्ध है। यहां से उन्होंने वर्ष 1983 में बैचलर ऑफ आर्ट्स (BA) की डिग्री हासिल की। ग्रेजुएशन की अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वह कुछ समय व्यवसाय से जुड़े रहे और साथ ही सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों में एक्टिव होकर हिस्सा लिया।

End of Feed