NEET UG Exam 2026: आज 5500 सेंटरों पर नीट यूजी परीक्षा, क्या लेकर जाएं - यहां देखें पूरी चेकलिस्ट और गाइडलाइंस

NEET UG Exam 2026 Do's And Dont's: NTA आज यानी 3 मई 2026 को NEET UG 2026 परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। यहां आप जान सकते हैं कि NEET UG Exam 2026 में क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं ले जाना है।

NEET UG Exam 2026 Do's And Donts, NEET Exam Timing: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) आज यानी 3 मई 2026 को NEET UG 2026 परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। इस साल यह परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेशों के 14 शहरों में एक साथ आयोजित की जाएगी। इसके लिए करीब 27.79 लाख अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। हालांकि अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर 11 बजे से दोपहर 1 बजकर 30 मिनट तक रिपोर्ट करना होगा। ध्यान रहे अभ्यर्थियों को बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र पर एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में एडमिट कार्ड निकालना न भूलें।

NEET UG Exam 2026 Do's And Donts, NEET Exam Timing

NEET UG Exam 2026 Do's And Donts: नीट यूजी परीक्षा में क्या लेकर जाएं, देखें एग्जाम गाइडलाइंस

बता दें नेशनल टेस्टिंग एजेंसी साल में एक बार MBBS, BDS, BAMS, BHMS, BUMS, BSMS समेत अलग-अलग अंडरग्रुएट मेडिकल कोर्स में एडमिशन के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट आयोजित करता है। यदि आप भी नीट यूजी की परीक्षा देने जा रहे हैं तो हमारे इस लेख पर एक नजर जरूर डालें। यहां आप जान सकते हैं कि नीट यूजी परीक्षा 2026 में क्या ले जा सकते हैं और क्या नहीं ले जाना है।

End of Feed