NEET UG Admit Card 2026: नीट यूजी री-एग्जाम 2026 का आयोजन एनटीए द्वारा 21 जून को किया जाना है। परीक्षा में अब बेहद कम समय बाकी रह गया है। NEET 2026 की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए गए हैं, लेकिन इस बीच कई परीक्षार्थी ऐसे हैं, जो अपना एडमिट कार्ड अभी तक डाउनलोड नहीं कर पाएं है।
NEET UG Admit Card 2026 (AI Photo)
सोशल मीडिया पर लगातार कई छात्रों द्वारा शिकायत की गई है कि वह एडमिट कार्ड नहीं डाउनलोड कर पा रहे हैं। वहीं कई लोगों का कहना है कि एनटीए की वेबसाइट पर पिछले 24 घंटे से सर्वर फेल होने की समस्या आ रही है। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करते समय स्क्रीन पर "500 - Internal server error" का मैसेज दिखाई दे रहा है। ऐसे में छात्रों का सवाल है कि नीट यूजी 2026 एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें।
परीक्षा में मात्र दो दिन का समय बाकी रह गया है, ऐसे में छात्र इस बात को लेकर बेहद चिंतित हैं कि वे अपनी परीक्षा की तैयारी पर ध्यान दें या एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की टेंशन लें। यदि आप भी इसी समस्या का सामना कर रहे हैं, तो घबराएं नहीं। आपके पास एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के कई ऑप्शन है। आइए आपको उन सभी ऑप्शन के बारे में विस्तार से बताएं।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET UG Admit Card 2026 उमंग ऐप और DigiLocker से मिनटों में डाउनलोड करें
कैश मेमोरी क्लियर करने के बाद डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
सोशल मीडिया पर एक छात्र ने एनटीए को टैग करते हुए पूछा की एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं हो रहा है तो क्या करें। एनटीए ने जवाब दिया है कि एक बार कैश मेमोरी क्लियर करें (Clear Cache) करें और फिर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की ट्राई करें। अक्सर ब्राउजर में पुरानी कुकीज़ और कैश मेमोरी जमा हो जाती है, जिस कारण कई बार '500 Internal Server Error' देखने को मिलता है।
दूसरे ब्राउजर का करें इस्तेमाल
अगर छात्र गूगल क्रोम का इस्तेमाल कर रहे हैं और उन्हें सर्वर एरर का सामना करना पड़ रहा है तो इस स्थिति में एनटीए ने उन्हें दूसरा ब्राउजर इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की सलाह दी है। उम्मीदवार एक बार मोजिला फायरफॉक्स (Mozilla Firefox), माइक्रोसॉफ्ट एज (Microsoft Edge) या ओपेरा (Opera) जैसे किसी दूसरे इंटरनेट ब्राउजर का इस्तेमाल करें।
इनकोग्निटो मोड का इस्तेमाल करें
अपने ब्राउज़र में 'New Incognito Window' या प्राइवेट ब्राउजिंग मोड ओपन करें और यहां से एक बार एनटीए की वेबसाइट पर जाएं और एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की कोशिश करें। बता दें कि इनकोगनेटो विंडो पर पुराना डेटा लोड नहीं होता, जिससे वेबसाइट खुलने की संभावना बढ़ जाती है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - AP EAMCET Result 2026 Declared: जारी हुआ आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
ऑफ-पीक आवर्स में कोशिश करें
लाखों की संख्या में नीट परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट पर लॉगिन कर रहे हैं। ऐसे में हैवी ट्रैफिक के कारण सर्वर डाउन हो जाता है। ऐसे में उम्मीदवार देर रात या एक दम सुबह अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की कोशिश करें।
