NEET UG 2026: सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS सीट के लिए कितना होना चाहिए स्कोर? यहां जानें संभावित स्कोर और कटऑफ

NEET UG 2026: नीट रिजल्ट के बाद छात्रों की नजर काउंसलिंग पर टिकी हुई है। लेकिन मन में यह सवाल भी है कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए कितने अंक चाहिएं। आइए आपको कट-ऑफ के आधार पर समझाएं।

NEET UG 2026: देशभर के सरकारी मेडिकल कॉलेजों में MBBS की सीट हासिल करना हर नीट देने वाले अभ्यर्थी का सबसे बड़ा सपना होता है। हालांकि, सीमित सीटों के लिए लाखों की संख्या में आवेदन करने वाले और परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के कारण यह मुकाबला बेहद कड़ा हो जाता है। ऐसे में परीक्षा और काउंसलिंग की प्रक्रिया के दौरान संभावित कटऑफ और 'सेफ स्कोर' की सही जानकारी होना बेहद महत्वपूर्ण है। इससे छात्रों न केवल छात्रों को अपनी रैंक का आकलन करने में मदद मिलती है, बल्कि काउंसलिंग के समय सही कॉलेज का चुनाव करने में काफी सहायता मिलती है। हाल ही में नीट यूजी 2026 के रिजल्ट जारी किए गए हैं, जिसके बाद से उम्मीदवारों की नजर काउंसलिंग प्रक्रिया पर टिकी हुई है। इस स्थिति में कई छात्रों के मन में यही सवाल घुम रहा है कि सरकारी मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस सीट के लिए नीट का कितना स्कोर होना चाहिए?

NEET UG 2026

सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS सीट के लिए कितना होना चाहिए स्कोर (Photo - AI)

सरकारी कॉलेजों के लिए संभावित नीट कटऑफ और सेफ स्कोर

करियर काउंसलिंग एक्सपर्ट की मानें तो पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ों और ट्रेंड्स के विशेलेषण के आधार पर ऑल इंडिया कोटा (AIQ) के तहत संभावित कटऑफ का अनुमान लगाया गया है। इसके अनुसार जनरल कैटेगरी यानी सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज में MBBS सीट पाने के लिए 560 से 563 का स्कोर एक सेफ स्कोर माना जा रहा है। इसका अर्थ यह है कि जिन उम्मीदवारों के 550+ अंक है, उनके लिए भी सरकारी सीट मिलने की मजबूत संभावनाएं बनी रहेंगी।

End of Feed