NEET UG 2026 Paper Leak: CBI जांच में 13 आरोपियों के बाद तीन और नाम सामने आए, जानें कब है अगली सुनवाई

NEET UG Paper Leak Case: NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI अपनी जांच को जल्द पूरा करने वाली है। केंद्रीय जांच ब्यूरो एक हफ्ते के भीतर इस मामले में दूसरी और अंतिम चार्जशीट दाखिल कर सकती है।

NEET UG 2026 Paper Leak: NEET UG 2026 पेपर लीक मामले में CBI अपनी जांच को जल्द पूरा करने वाली है। जांच से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक, केंद्रीय जांच ब्यूरो एक हफ्ते के भीतर इस मामले में दूसरी और अंतिम चार्जशीट दाखिल कर सकती है। इसमें फोरेंसिक जांच से मिले सबूतों के साथ उन तीन लोगों की भूमिका का भी जिक्र होने की उम्मीद है, जिन्हें पहली चार्जशीट के बाद गिरफ्तार किया गया था। CBI ने इस मामले में पहली चार्जशीट 28 जुलाई 2026 को दाखिल की थी। इसमें 13 लोगों को आरोपी बनाया गया था।

NEET UG Paper Leak Case UPdate

CBI जांच में 13 आरोपियों के बाद तीन और नाम सामने आए

जांच में NTA से जुड़े विषय विशेषज्ञों, कोचिंग सेंटर संचालकों, बिचौलियों और कुछ उम्मीदवारों की कथित भूमिका सामने आई थी। जांच एजेंसी ने यह पता लगाने के लिए जांच जारी रखी थी कि कहीं इस मामले में कोई और व्यक्ति भी शामिल तो नहीं था। साथ ही फोरेंसिक रिपोर्ट और विशेषज्ञों की राय का भी इंतजार किया जा रहा था।

End of Feed