NEET UG 2023, NEET UG Admit Card 2023: नीट यूजी एडमिट कार्ड का इंतजार खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्टन- यूजी (NEET UG) 2023 का एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वह एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के जरिए अपना एडमिट कार्ड (NEET UG 2023 Admit Card) डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।
NEET UG Admit Card 2023
NEET UG 2023 Exam Date: इतनी भाषाओं में होगी परीक्षा
एनटीए की ओर से नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 7 मई को किया जाएगा। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं में होगी। ध्यान रहे कि परीक्षा में बिना एडमिट कार्ड प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ फोटो पहचान पत्र भी साथ ले जाना जरूरी है।
NEET UG 2023 Admit Card: कब आएगा नीट यूजी एडमिट कार्ड
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, नीट यूजी एडमिट कार्ड अप्रैल के आखिरी सप्ताह में जारी किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है। बता दें कि एनटीए एडमिट कार्ड से पहले सिटी इंटीमेशन स्लिप वेबसाइट पर अपलोड करेगा।
How to download NTA NEET UG Admit Card 2023
- एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
- फिर नीट यूजी 2023 एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स नीट यूजी एडमिट कार्ड 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं।
नीट यूजी परीक्षा के माध्यम से अंडर ग्रैजुएट मेडिकल प्रोग्राम में दाखिला दिया जाएगा। इससे पहले नीट यूजी परीक्षा 17 जुलाई 2022 को दोपहर 2:00 से शाम 5:20 बजे तक हुई थी। वहीं, इसके लिए एडमिट कार्ड 12 जुलाई को जारी किया गया था। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर भी चेक कर सकते हैं।
