एजुकेशन

NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग का शेड्यूल जल्द होगा जारी, इस दिन से शुरू होगी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया

NEET PG Counselling 2024 Schedule: देश के टॉप मेडिकल कॉलेजों में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स में एडमिशन के लिए नीट पीजी परीक्षा आयोजित होती है। इस साल नीट पीजी परीक्षा के बाद अब काउंसलिंग का शेड्यूल जारी होने वाला है। ऐसे में जो कैंडिडेट्स मेडिकल के मास्टर्स कोर्स में एडमिशन लेना चाहते हैं और NEET PG Exam 2024 में शामिल हुए हैं वो काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

Image

NEET PG Counselling Schedule

Photo : iStock

NEET PG Counselling 2024 Schedule: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की तरफ से नीट पीजी एग्जाम के लिए काउंसलिंग शेड्यूल जारी होने वाला है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स इसके लिए रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। जारी शेड्यूल के अनुसार NEET PG Counselling के लिए 20 सितंबर 2024 से आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए MCC की ऑफिशियल वेबसाइट- mcc.nic.in पर जाना होगा।

फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) के अनुसार, NEET PG काउंसलिंग शेड्यूल रजिस्ट्रेशन 20 सितंबर से शुरू होगा। काउंसलिंग के बाद पहली लिस्ट के लिए पंजीकरण 26 सितंबर को समाप्त होगा, भुगतान विंडो दोपहर 3 बजे बंद हो जाएगी। काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करना होगा।

NEET PG Counselling Registration ऐसे करें अप्लाई

  • नीट पीजी काउंसलिंग में रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- mcc.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट पर जाते ही पहले LATEST NEWS के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर NEET PG Exam Counselling 2024 Link पर क्लिक करें।
  • अब अपने एग्जाम की डिटेल्स इसमें दर्ज करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भरें।
  • आवेदन होने के बाद सेव करके रख लें।

NEET PG Counselling Date: इन तारीखों का रखें ध्यान

इसके बाद चॉइस फिलिंग विंडो 23 सितंबर से 26 सितंबर तक उपलब्ध रहेगी और चॉइस लॉकिंग 26 सितंबर की शाम 4 बजे से उसी दिन रात 11:55 बजे तक शुरू होगी। सीट आवंटन की प्रक्रिया 27 से 29 सितंबर के बीच उपलब्ध होगी। पहली सीट आवंटन लिस्ट का रिजल्ट 30 सितंबर को जारी होगा। पहली लिस्ट के आधार पर उम्मीदवारों की रिपोर्टिंग 1 से 8 अक्टूबर के बीच की जाएगी।

राउंड 2 के लिए रजिस्ट्रेशन 14 अक्टूबर से शुरू होगा और 21 अक्टूबर को समाप्त होगा। दूसरे राउंड का परिणाम 24 अक्टूबर को जारी किया जाएगा। इसके बाद, इन छात्रों के लिए रिपोर्टिंग 25 अक्टूबर से 2 नवंबर के बीच की जाएगी। राउंड 3 का रजिस्ट्रेशन 7 से 12 नवंबर के बीच किया जाएगा और रिजल्ट 16 नवंबर को जारी किया जाएगा। इसके बाद स्ट्रे वेक राउंड का रजिस्ट्रेशन 28 नवंबर से 2 दिसंबर के बीच किया जाएगा, जिसका रिजल्ट 5 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article