NEET PG Admit Card: 27 अगस्त को जारी होगा नीट पीजी का एडमिट कार्ड, NBEMS ने जारी की नोटिस

NEET PG 2026: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने हाल ही में सूचना जारी करते हुए बताया कि नीट पीजी परीक्षा 2026 के एडमिट कार्ड एग्जाम से 3 दिन पहले natboard.edu पर जारी किए जाएंगे।

NEET PG Admit Card: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) द्वारा 25 अगस्त 2026 को नीट पीजी परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी नहीं किए जा रहे। NEET PG 2026 के एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे छात्रों को बता दें कि उन्हें अभी कुछ दिन का और इंतजार करना पड़ेगा। परीक्षा हॉल टिकट जारी न होने की स्थिति में छात्रों को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि NBEMS द्वारा एडमिट कार्ड जारी होने की डेट की घोषणा कर दी गई है। जारी नोटिस के अनुसार, बोर्ड द्वारा एडमिट कार्ड परीक्षा से तीन दिन पहले जारी किए जाएंगे।

NEET PG Admit Card

NEET PG Admit Card (Photo - AI)

कब जारी होगी नीट पीजी का एडमिट कार्ड

जारी नोटिस के अनुसार, नीट पीजी 2026 एडमिट कार्ड 27 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। उम्मीदवार इस NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu से डाउनलोड कर पाएंगे।

End of Feed