
NEET UG Result 2024 SC Hearing : नीट यूजी मामले में सुनवाई 18 जुलाई को, सुप्रीम कोर्ट ने दी ये जानकारी
क्या नीट यूजी 2024 की परीक्षा कैंसिल होगी ? क्या परीक्षा दोबारा आयोजित की जाएगी? 24 लाख से ज्यादा छात्र व अभिभावक इस सवाल के जवाब का इंतजार कर (NEET UG SC Hearing Today) रहे हैं। फिलहाल अब गेंद सुप्रीम कोर्ट के पाले में है। नीट पेपर लीक मामले में 38 याचिकाएं सुप्रीम कोर्ट पहुंची थी, जिस पर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया सीजीआई डीआई चंद्रचूड़ की बेंच ने लंबे बहस के बाद सुनवाई की नई तारीख जारी की थी। वहीं आज यानी 11 जुलाई 2024, गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट इस मामले पर बड़ा फैसला ले (NEET UG SC Hearing 2024) सकता है। कोर्ट ने कहा था कि यदि मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट-यूजी 2024 की शुचिता नष्ट हो हुई और हम दोषियों की पहचान करने में असमर्थ हैं या प्रश्नपत्र टेलीग्राम, व्हाट्सऐप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक माध्यमों के जरिए लीक हुआ है, तो यह जंगल में लगी आग की तरह (NEET UG Supreme Court Hearing) फैला होगा। ऐसी स्थिति में दोबारा परीक्षा आयोजित करने का आदेश देना होगा।
शीर्ष अदालत ने कहा था कि यह पता लगाना होगा कि प्रश्नपत्र लीक से कितने अभ्यर्थियों को फायदा हुआ है और केंद्र सरकारी उनके खिलाफ क्या कार्रवाई कर रही है। साथ ही यदि यह स्पष्ट हो जाता है कि किस सेंटर पर पेपर लीक हुआ है तो वहां रीटेस्ट कराना होगा। ऐसे में अब NEET UG 2024 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का सवाल है कि, क्या NEET UG 2024 Exam रद्द होगा? नीट यूजी से संबंधित सबसे सटीक व सबसे पहले जानकारी के लिए लगातार हमारे इस लाइव ब्लॉग पर बने रहें। यहां आपको सबसे सटीक व सबसे पहले जानकारी मिलेगी।