NCERT का बड़ा कदम, सिलेबस कमेटी का होगा पुनर्गठन, अब तैयार होगा नया सिलेबस

NCERT 8वीं की किताब के चेप्टर पर हुए विवाद के बाद सिलेबस कमेटी के पुनर्गठन का फैसला लिया गया। इसमें देश के जाने-माने शिक्षाविदों को शामिल किया जाएगा, जिनके पास स्कूली शिक्षा के पूरे ढांचे में सुधारने की शक्ति होगी।

नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशन रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने अपनी उच्च स्तरीय सिलेबस कमेटी में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। यह कदम बीते दिनों 8वीं क्लास की किताब के एक चैप्टर पर हुए विवाद के उठाया गया। बता दें कि बीते दिनों में उच्चतम न्यायालय ने कक्षा आठवीं की सामाजिक विज्ञान की टेक्सटबुक में शामिल "न्यायपालिका में भ्रष्टाचार" चेप्टर पर कड़ी आपत्ति जताई थी। इस विवाद के बाद ही एनसीईआरटी द्वारा सिलेबस कमेटी में बदलाव किए जाने का फैसला लिया गया था। शिक्षा प्रणाली को अधिक जवाबदेह और संतुलित बनाने के उद्देश्य से अब 20-सदस्यों की नई समिति का गठन किया गया है।

उच्चतम न्यायालय की फटकार और टेक्स्टबुक पर प्रतिबंध

एनसीईआरटी टेक्स्टबुक के चैप्टर पर विवाद की शुरुआत फरवरी में हुई, जब उच्चतम न्यायालय ने आठवीं कक्षा की एक किताब का स्वतः संज्ञान लिया। इस पुस्तक में न्यायपालिका में भ्रष्टाचार को लेकर कुछ अंश लिखे गए थे, जिन्हें अदालत ने अनुचित माना गया। Supreme Court की फटकार के बाद, न केवल उस चैप्टर को हटाने के निर्देश दिए गए, बल्कि संबंधित किताब की ऑनलाइन और ऑफलाइन मार्केट में उपलब्ध सभी कॉपियों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया दिया गया। इसी घटना के बाद एनसीईआरटी ने फैसला लिया कि वह अपनी समिति को मजबूत बनाएगा और उसमें बदलाव करेगा।

End of Feed