एजुकेशन

NCERT Group ABC Admit Card 2026 Released: जारी हुआ एनसीईआरटी ग्रुप ए बी और सी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, इस दिन होगी परीक्षा

NCERT Group ABC Admit Card 2026 Released: नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने एनसीईआरटी नॉन टीचिंग (ग्रुप ए, बी, सी) पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

Image

NCERT Group ABC Admit Card 2026 Released: यहां डाउनलोड करें एनसीईआरटी ग्रुप ए, बी और सी भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड

NCERT Group ABC Admit Card 2026 Released: एनसीईआरटी ग्रुप ए बी सी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है। नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) ने एनसीईआरटी नॉन टीचिंग (ग्रुप ए, बी, सी) पदों पर भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। यहां आपको अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करना होगा।

NCERT Group ABC Exam Date 2026: कब होगी एनसीईआरटी ग्रुप ए बी सी भर्ती परीक्षा

बता दें जारी शेड्यूल के मुताबिक एनसीईआरटी नॉन टीचिंग ग्रुप ए, बी और सी के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा 24, 25 और 27 मई को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 173 पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। अभ्यर्थी नीचे दिए आसान स्टेप के जरिए अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

NCERT Group ABC Admit Card 2026 Download Here: ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले NCERT की ऑफिशियल वेबसाइट ncert.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जाकर NCERT Group A B C Admit Card 2026 Download लिंक पर क्लिक करें।
  • यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर व पासवर्ड दर्ज करें।
  • एडमिट कार्ड आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

NCERT Group ABC Admit Card: एडमिट कार्ड अनिवार्य

ध्यान रहे यहां उम्मीदवारों को बिना एडमिट कार्ड के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही एडमिट कार्ड के साथ आधार कार्ड की छायाप्रति व पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ ले जाना ना भूलें। बिना इसके आपको परीक्षा हॉल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

NCERT Group ABC Admit Card 2026: कुल इतने पदों पर होगी भर्ती

इसमें लैब असिस्टेंट (रसायन विज्ञान), लैब असिस्टेंट (कंप्यूटर साइंस), तकनीशियन ग्रेड - I, लैब असिस्टेंट (भौतिक विज्ञान), लैब असिस्टेंट (प्राणी विज्ञान), स्टोरकीपर ग्रेड - II, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड - III, लैब असिस्टेंट (कृषि), लैब असिस्टेंट (जीव विज्ञान), लैब असिस्टेंट (भूगोल), लैब असिस्टेंट (गणित), लैब असिस्टेंट (मनोविज्ञान), जूनियर हिंदी अनुवादक, स्टोरकीपर ग्रेड - I, लैब असिस्टेंट (गृह विज्ञान), लैब असिस्टेंट (भाषा - अंग्रेजी) और सीनियर प्रूफ रीडर (अंग्रेजी) के पदों की रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article