NCERT Dancing Girl Image Change: कक्षा 9 की किताब में बदलेगी मोहनजोदड़ो की असली ‘डांसिंग गर्ल’ की तस्वीर, NCERT ने दिए निर्देश

NCERT Dancing Girl Image Change: NCERT कक्षा 9 की आर्ट की किताब में 'डांसिंग गर्ल' की ढकी हुई तस्वीर की जगह असली तस्वीर लगाएगा।

NCERT Dancing Girl Image Change: राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) ने कक्षा 9 की कला शिक्षा की पुस्तक में प्रकाशित सिंधु घाटी सभ्यता की प्रसिद्ध ‘डांसिंग गर्ल’ प्रतिमा की तस्वीर को लेकर बड़ा फैसला लिया है। परिषद ने स्पष्ट किया है कि पुस्तक में दी गई तस्वीर को उसके वास्तविक स्वरूप के साथ प्रकाशित किया जाएगा। यह बदलाव पहले डिजिटल संस्करण में लागू किया जाएगा, जबकि आगामी प्रिंट संस्करणों में भी संशोधित तस्वीर शामिल की जाएगी।

NCERT Dancing Girl Image Change

NCERT Dancing Girl Image Change: कक्षा 9 की किताब में बदलेगी ‘डांसिंग गर्ल’ की तस्वीर

इस बात की जानकारी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (NCERT) के डायरेक्टर दिनेश सकलानी ने ANI से बातचीत के दौरान दिया। उन्होंने बताया कि विशेषज्ञों से बातचीत के बाद, विभाग 'डांसिंग गर्ल' की तस्वीर को उसके असली रूप से बदल रहा है। किताब के डिजिटल वर्जन में यह सुधार तुरंत लागू किया जा रहा है, जबकि किताब के नए प्रिंट वर्शन में तस्वीर का असली रूप होगा।

End of Feed