एजुकेशन

नवोदय विद्यालय में किस क्लास में होता है एडमिशन, जानें क्लास 9 में दाखिले की प्रक्रिया

Navodaya Vidyalaya 2026: अगर आप भी अपने बच्चों को नवोदय विद्यालय में पढ़ते हुए देखना चाहते हैं, लेकिन नहीं पता की एडमिशन कैसे लेना है और इस स्कूल का एंट्री लेवल क्या है? तो परेशान मत होइए। आज आपको नवोदय विद्यालय में कौन-कौन सी क्लास है, यहां का एंट्री लेवल क्या है और एडमिशन प्रक्रिया क्या है आदि के बारे में विस्तार से बताएंगे।

Image

क्या है नवोदय विद्यालय का एंट्री लेवल?

अप्रैल से शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत हो जाएगी। शैक्षणिक सत्र के शुरू होने से पहले ही देश के प्रसिद्ध स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया शुरू होने लगी है। देश के प्रसिद्ध स्कूलों के बारे में बात होने पर नवोदय का नाम भी शामिल है। अगर आप भी अपने बच्चे को नवोदय विद्यालय में पढ़ते हुए देखना चाहते हैं तो आपको इस स्कूल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें जानना आवश्यक है। जिसमें सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि नवोदय का एंट्री लेवल क्या है? और यहां एडमिशन का क्या प्रोसेस है? आइए आपको इन दोनों महत्वपूर्ण प्रश्नों के उत्तर दें।

नवोदय विद्यालय (JNV)

जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना 1986 में की गई थी। इस स्कूल की स्थापना मुख्य तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाशाली बच्चों को उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति की परवाह किए शिक्षा देने का कार्य करते हैं। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण और शहरी शिक्षा में अंतर को कम करना है।

क्या नवोदय में पहली क्लास है?

नहीं, नवोदय विद्यालय में पहली क्लास की शिक्षा प्राप्त नहीं की जाती है। बहुत से लोगों को नहीं पता है कि नवोदय विद्यालयों में प्राथमिक शिक्षा यानी 1 से 5 क्लास तक की शिक्षा प्रदान नहीं की जाती है।

क्या है नवोदय का एंट्री लेवल

अगर नवोदय विद्यालयों में 1 से 5 क्लास की प्राथमिक स्तरीय शिक्षा नहीं दी जाती है तो यहां का एंट्री लेवल क्या है? यह एक महत्वपूर्ण सवाल है, जिसके बारे में उन अभिभावकों को जानना आवश्यक है, जो नवोदय में अपने बच्चों का दाखिला करना चाहते हैं। बता दें कि नवोदय का एंट्री लेवल उत्तर प्राथमिक शिक्षा यानी क्लास 6 है। नवोदय स्कूलों की शुरुआत क्लास 6 से होती है और यहां 12वीं तक की शिक्षा प्रदान की जाती है।

नवोदय विद्यालयों में एडमिशन का प्रोसेस क्या है?

जवाहर नवोदय विद्यालय में 6 से 9वीं क्लास में एडमिशन की प्रक्रिया होती है। जिसमें छात्र को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा में शामिल होने होता है। इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवारों को ही इस स्कूल में एडमिशन मिलता है। इसके बाद 11वीं में प्रवेश की प्रक्रिया 10वीं के अंकों के आधार पर पूरी की जाती है। बता दें कि हर साल भारी संख्या में छात्र नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं। JNVST परीक्षा में शामिल होने के लिए छात्रों को navodaya.gov.in से ऑनलाइन आवेदन करना होता है।

नवोदय विद्यालय में दो चरणों में होते हैं एडमिशन

आसान भाषा में बात करें तो नवोदय विद्यालय में एडमिशन की प्रक्रिया दो बार होती है। पहले दिसंबर में दूसरी अप्रैल में। दो बार परीक्षा का आयोजन किया जाता है, इसे पास करने वाले छात्रों को सीटों के आधार पर दाखिला मिलता है।

नवोदय विद्यालय एडमिशन 2026 (JNV Admission 2026)

JNV में एडमिशन 2026 के लिए पहले चरण की परीक्षा दिसंबर 2025 में आयोजित की गई थी। एडमिशन 2026 में दूसरे चरण की परीक्षा का आयोजन अप्रैल महीने में किया जाएगा, जिसके एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए जाएंगे।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article