National Youth Day 2026: राष्ट्रीय युवा दिवस कब मनाया जाता है, जानें नेशनल यूथ डे 2026 की थीम

National Youth Day 2026 Theme, History, Significance in Hindi: भारत में प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) मनाया जाता है। युवा दिवस हर साल एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। इस दिन स्वामी विवेकानंद जी की जयंती होती है। इस युवा दिवस पर जानें 2026 की थीम।

National Youth Day 2025 History, Theme, Significance, Swami Vivekanand Birth Anniversary: भारत में प्रतिवर्ष 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस (National Youth Day) मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने 1984 में 'अन्तरराष्ट्रीय युवा वर्ष' घोषित किया गया और बाद में भारत सरकार ने साल 1984 में हर साल 12 जनवरी को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया। युवा दिवस हर साल एक खास थीम के साथ मनाया जाता है। इस दिन युवाओं के प्रेरणा स्वामी विवेकानंद का जन्मदिवस होता है। स्वामी विवेकानन्द की जयंती को प्रतिवर्ष राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद का प्रसिद्ध संदेश “उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए” आज के युवाओं के लिए मार्गदर्शक मंत्र है। इस दिन देशभर के स्कूलों और कॉलेजों में भाषण प्रतियोगिता, निबंध लेखन, क्विज और विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाता है। कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, रैली और सेमिनार होते हैं।

National Youth Day 2026

National Youth Day 2026

National Youth Day History: युवा दिवस का इतिहास

राष्ट्रीय युवा दिवस प्रसिद्ध दार्शनिक और आध्यात्मिक नेता स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है। पहली बार 1985 में इस मनाया गया। इस अवसर पर उनके जीवन, कार्यों और भारत के युवाओं के लिए उनके स्थायी दृष्टिकोण को याद किया जाता है। स्वामी विवेकानंद महान विचारक और आध्यात्मिक गुरु थे जिनका जन्म 12 जनवरी 1863 को हुआ था। भारत सरकार ने वर्ष 1984 में इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की। स्वामी विवेकानंद कहते थे कि युवा राष्ट्र की रीढ़ हैं, जो सामाजिक, राजनीतिक और आध्यात्मिक परिवर्तन लाने में सक्षम हैं। समाज सुधारक, आध्यात्मिक नेता, दार्शनिक और प्रेरक वक्ता स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं को आज भी प्रेरित करने का काम करते हैं।

End of Feed