National Doctor's Day 2024 Essay: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर सबसे आसान हिन्दी निबंध, बस इन बातों का रखें खास ध्यान

National Doctor's Day 2024 Essay in Hindi (राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर हिन्दी निबंध): डॉक्टर को हमारे समाज का सुपरहीरो माना जाता है। ऐसे में उनके योगदान को सम्मानित करने के लिए हर साल 1 जुलाई को नेशनल डॉक्टर्स डे मनाया जाता है।

National Doctor's Day 2024 Essay in Hindi (राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस पर हिन्दी निबंध): भारत में हर साल की तरह इस साल भी 1 जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस यानी नेशनल डॉक्टर्स डे (National Doctor's Day 2024 Date) मनाया जाएगा। नेशनल डॉक्टर्स 2024 की थीम 'हीलिंग हैंड्स, केयरिंग हार्ट्स' (Healing Hands, Caring Hearts) है। मानव जीवन में एक डॉक्टर का दर्जा किसी भगवान से कम नहीं होता है। ऐसे में इस दिन डॉक्टर्स के योगदान को सम्मान देने के लिए तरह तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर कई बार स्कूलों में भी निबंध प्रतियोगिता होती है। अगर आप भी राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस 2024 निबंध प्रतियोगिता (National Doctor's Day 2024 Essay) में भाग लेने जा रहे हैं तो यहां दी गई कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें।

National Doctor's Day 2024

National Doctor's Day 2024

National Doctor's Day 2024 History: राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस क्यों मनाया जाता है

नेशनल डॉक्टर्स डे पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री और फिजिशियन डॉ. बिधान चंद्र रॉय के सम्मान में मनाया जाता है। इस दिन डॉ. बीसी रॉय की जयंती और पुण्यतिथि भी होती है। वह एक प्रसिद्ध डॉक्टर, स्वतंत्रता सेनानी और जाने-माने राजनीतिज्ञ थे। उन्हें 1961 में भारत के सबसे प्रतिष्ठित नागरिक पुरस्कार भारत रत्न से सम्मानित किया गया था। अपने पूरे जीवन में उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में भारत के लोगों की सेवा की थी। ऐसे में उनके सम्मान में उनकी पुण्यतिथि को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस घोषित किया गया।

End of Feed