National Award to Teachers 2024 Registration: हर साल शिक्षक दिवस के अवसर पर देश के बेहतरीन शिक्षकों को सम्मानित किया जाता है। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की तरफ से राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार (Higher Education) के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस साल नेशनल अवार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए टीचर्स को आधिकारिक वेबसाइट awards.gov.in पर जाना होगा। बता दें कि पात्र उम्मीदवारों नोटिफिकेशन में बताए डिटेल्स के अनुसार ही आवेदन करें।
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, National Award to Teachers 2024 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 21 मई 2024 से शुरू हो गई है। इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए टीचर्स को 20 जून 2024 तक का समय दिया गया है। जो इसमें आवेदन करना चाहते हैं वो नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें।
National Teacher's Award 2024 ऐसे करें अप्लाई
स्टेप 1: इसमें रजिस्ट्रेशन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट awards.gov.in पर जाना होगा।
स्टेप 2: वेबसाइट पर जाते ही पहले Latest Notices पर जाना होगा।
स्टेप 3: अब National Awards to Teachers 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 4: अगले पेज पर Nominate / Apply Now के लिंक पर जाएं।
स्टेप 5: अब मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें।
स्टेप 6: रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
स्टेप 7: आवेदन होने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
National Teacher's Award Prize: कितना मिलता है इनाम?
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक National Teacher's Award देश भर के कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों और पॉलिटेक्निक के सभी संकाय सदस्यों के लिए है। विजेताओं को पदक और प्रमाण पत्र के साथ 50000 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाता है। इसके अलावा बेस्ट टीचर का प्रमाण-पत्र मिलता है। साथ ही मेडल भी मिलता है। हर साल कुल 35 पुरस्कार दिए जाते हैं। इसमें कैटेगरी 1 में 25 और कैटेगरी 2 में 10 अवार्ड दिए जाते हैं।
National Teacher's Award के लिए क्या चाहिए योग्यता?
नेशनल टीचर्स अवॉर्ड के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की तरफ से कुछ शर्तें रखी गई हैं। शिक्षकों को पोर्टल के जरिए अपनी उपलब्धियों की जानकारी वेबसाइट पर 20 जून तक देनी है। इसमें आवेदन करने के लिए नीचे दिए शर्तों का पालन करना होगा-

Teacher Award Eligibility
चयन प्रक्रिया
नेशनल टीचर्स अवॉर्ड के लिए योग्य उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों में से पुरस्कार विजेताओं के फाइनल करने के लिए 'जूरी' की समिति होगी। जिसकी तरफ से उन्हें चयन किया जाएगा। शिक्षक दिवस के समय उन्हें शिक्षा मंत्रालय द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
