Muharram School Holiday News: महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, गोवा, गुजरात समेत कई राज्यों में भारी बारिश के रेड अलर्ट के चलते स्कूल बंद चल रहे हैं। वहीं 17 जुलाई को ज्यादातर राज्यों में मुहर्रम की छुट्टी रहेगी। छुट्टी का नाम सुनते ही बच्चे खुशी से झूम उठते हैं। बता दें कि मुहर्रम इस्लामी वर्ष यानी हिजरी वर्ष का पहला महीना है। हिजरी वर्ष का आरंभ इसी महीने से होता है। इस माह को इस्लाम के चार पवित्र महीनों में शुमार किया जाता है। अल्लाह के रसूल हजरत मुहम्मद ने इस मास को अल्लाह का महीना कहा है। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों में स्कूल बंद रहते हैं। आइये जानते हैं मुहर्रम की छुट्टी कब है-
बिहार में कब है छुट्टी
बिहार हॉलिडे कैलेंडर 2024 में मुहर्रम की छुट्टी 18 जुलाई की तय थी। हालांकि बाद में बिहार सरकार ने स्पष्ट किया कि अब सभी स्कूल और बैंक मुहर्रम के अवसर पर 17 जुलाई को अवकाश रहेगा।
इस महीने आने वाली छुट्टियां
- 17 जुलाई को मुहर्रम के अवसर पर अवकाश रहेगा।
- 21 जुलाई को रविवार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा।
- 27 जुलाई को महीने के चौथे शनिवार को कुछ स्कूल बंद रहते हैं।
- 28 जुलाई को रविवार का साप्ताहिक अवकाश है।
यूपी में मुहर्रम की छुट्टी?
मुहर्रम की छुट्टी पब्लिक हॉलिडे लिस्ट में काउंट की जाती है लेकिन बीते वर्ष योगी सरकार ने मुहर्रम की छुट्टी रद्द कर दी थी। महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय लखनऊ ने इस संबंध में पत्र जारी किया था। जिसके बाद मुहर्रम की छुट्टी कैंसिल कर दी गई थी।
