एजुकेशन

CTET 2024 Answer Key: यहां चेक करें सीटीईटी की आंसर की, जानें ऑब्जेक्शन करने का तरीका, इस दिन आएगा रिजल्ट

CTET July 2024 Answer Key and Result Date: सीबीएसई बोर्ड द्वारा सीटीईटी 2024 परीक्षा आयोजित की गई है। परीक्षा की आंसर की किसी भी वक्त जारी हो सकती है। ऐसे में परीक्षार्थी अपने सेट के अनुसार, आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर चेक कर सकते हैं। आंसर की के साथ ऑब्जेक्शन फाइल करने का विकल्प भी मिलेगा।

Image

सीटीईटी 2024 आंसर की

Photo : Times Now Digital

CTET 2024 Answer Key and Result Date: सीटीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स कमर कस लें। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) की तरफ से सेंट्रल टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट यानी CTET 2024 परीक्षा का आंसर की जारी होने वाली है। सीटीईटी 2024 परीक्षा के लिए आंसर की आज यानी 16 जुलाई 2024 को जारी हो सकती है। आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स CBSE CTET 2024 की ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर इसे चेक कर सकेंगे।

सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 7 मार्च 2023 को शुरू हुई थी। इसमें आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को 5 अप्रैल 2024 तक का समय दिया गया था। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा का आयोजन 7 जुलाई 2024 को हुआ था। अब परीक्षा की आंसर की किसी भी वक्त जारी हो सकती है। आंसर की जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए स्टेप्स से इसे चेक कर सकेंगे।

CTET July 2024 Answer Key ऐसे करें चेक

  • सीटीईटी 2024 आंसर की चेक करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाना होगा।
  • वेबसाइट की होम पेज पर New Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद CBSE CTET Answer Key 2024 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अगले पेज पर Check Here के लिंक पर जाना होगा।
  • अब अपने सेट के अनुसार आंसर की चेक कर सकेंगे।
  • आंसर की चेक करने के बाद प्रिंट ले सकते हैं।

CTET Answer Key पर ऑब्जेक्शन

सीटीईटी की आंसर की जारी होने के साथ ही आंसर की पर आपत्ति जताने का विकल्प भी खुल जाएगा। ऑफिशियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर ही आंसर की ऑब्जेक्शन का लिंग एक्टिव होगा। आंसर पर ऑब्जेक्शन करते समय कैंडिडेट्स को सटीक सबूत पेश करना होगा। आंसर की पर आपत्तियां दर्ज होने के बाद परीक्षा विशेषज्ञों द्वारा इसे सॉल्व किया जाएगा। इसके बाद रिजल्ट जारी होगा।

सीटीईटी जुलाई 2024 परीक्षा के लिए जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, रिजल्ट जारी करने की कोई तारीख नहीं बताई गई है। हालांकि, पिछले रिकॉर्ड्स को ध्यान में रखा जाए तो सीटीईटी 2024 का रिजल्ट जुलाई के आखिरी हफ्ते में जारी हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद भी कैंडिडेट्स ctet.nic.in वेबसाइट से स्कोरकार्ड चेक कर सकेंगे।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article