एजुकेशन

MSBSHSE Maharashtra Board HSC 12th Result 2024 Date Time: कल इतने बजे जारी होगा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे करें चेक

Maharashtra Board 12th HSC Result 2024 Date: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) की तरफ से कक्षा 12वीं यानी Maharashtra Board 12th HSC Result 2024 कल यानी 21 मई 2024 को जारी हो जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in और mahresults.org.in पर जाना होगा। MSBSHSE Maharashtra Board HSC 12th Result 2024 कल आएगा महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट, यहां चेक करें परिणाम

Image

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट

Photo : Times Now Digital

Maharashtra Board 12th HSC Result 2024 Date: महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल होने वाले छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) की तरफ से कक्षा 12वीं यानी Maharashtra Board 12th HSC Result 2024 कल यानी 21 मई 2024 को जारी हो जाएगा। रिजल्ट की घोषणा दोपहर 1 बजे की जाएगी। रिजल्ट चेक करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट mahresult.nic.in और mahresults.org.in पर जाना होगा। रिजल्ट की घोषणा बोर्ड की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी।

Maharashtra Board 12th Result 2024 Websites

  • mahahsscboard.maharashtra.gov.in
  • mahresult.nic.in
  • hscresult.mkcl.org
  • mahahsc.in
  • mahahsscboard.in

Maharashtra Board 12th Result 2024: ऐसे करें चेक

  • Maharashtra Board 12th Result 2024 के लिए वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।
  • वेबसाइट की होम पेज पर Latest Updates के लिंक पर क्लिक करें।
  • इसके बाद Check MSBSHSE HSC Result 2024 के लिंक पर जाना होगा।
  • अगले पेज पर Roll Number और डेट ऑफ बर्थ की मदद से Login करें।
  • रिजल्ट स्क्रीन पा आ जाएगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद प्रिंट जरूर ले लें।
Maharashtra Board 12th.

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट नोटिस

महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं के रिजल्ट का इंतजार प्रदेश के 14 लाख से ज्यादा छात्रों को है। इस साल महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी 2024 से 19 मार्च 2024 तक आयोजित हुई थी। परीक्षा खत्म होने के करीब 2 महीने बाद बोर्ड का रिजल्ट जारी होने वाला है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ की मदद से मार्कशीट चेक कर सकेंगे।

Maharashtra Board 12th Result 2024: आएगी टॉपर्स लिस्ट

Maharashtra Board की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजल्ट की घोषणा की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद पासिंग पर्सेंटेज भी जारी किया जाएगा। साथ ही महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक और उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) की तरफ से टॉपर्स की लिस्ट भी जारी होगी। महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी होने होने के बाद वेबसाइट mahresult.nic.in और mahresults.org.in पर जाना होगा।

Ravi Mallick
Ravi Mallickauthor

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद पत्रकारिता की पढ़ाई के लिए लखनऊ आया और स्वामी विवेकानंद सुभारती यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में मास्टर्स की डिग्री ली।पढ़ाई के दौरान लखनऊ में रहकर 2017 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव और 2019 के लोकसभा चुनाव को करीब से देखा। डिजिटल युग में पत्रकारिता की शुरुआत अमर उजाला से हुई। इस दौरान कोरोना महामारी में जूझ रही जिंदगियों को देखा, उसके बारे में लिखा और लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया।साल 2020 से TV9 भारतवर्ष के साथ जुड़ा रहा। यहां शुरुआत दूनिया की खबरों से हुई। फ‍िर एजुकेशन सेक्शन के साथ काम करते हुए 3 साल पूरे कर लिए। रोजगार, स्कूली शिक्षा, बोर्ड परीक्षा और रिजल्ट पर काम करने का मौका मिला। स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है। युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है। बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है। युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता है। फरवरी 2024 से Times Network में timesnowhindi.com के एजुकेशन टीम के साथ जुड़ा हूं।</p>

और पढ़ें
End of Article