एजुकेशन

MPSS Result 2025 Released: घोषित हुआ महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, इस लिंक से करें चेक

MPSS Class 5th, 8th, 10th, 12th Result 2025 Released: महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान ने प्रदेश में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय संस्कृत विद्यालयों के कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpss.digivarsity.online पर जाकर अपना परिणाम चेक कर सकते हैं।

Image

MPSS Class 5th, 8th, 10th, 12th Result 2025: यहां चेक करें एमपीएसएस कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

MPSS Class 5th, 8th, 10th, 12th Result 2025 Released: महर्षि पतंजलि संस्कृत ने प्रदेश में संचालित समस्त शासकीय एवं अशासकीय संस्कृत विद्यालयों के कक्षा 5वीं, 8वीं, 10वीं और 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर (MPSS Class 10th Result) दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mpss.digivarsity.online पर जाकर अपना परिणाम चेक कर (MPSS Class 12th Result) सकते हैं। यहां कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा में शासकीय आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय (गार्गी) भोपाल की छात्रा कुमारी शिखा धनगर और सद्गुरू संकल्प संस्कृत विद्यालय लटेरी जिला विदिशा के छात्र हरि त्रिपाठी ने संयुक्त रूप से समान अंक प्राप्त करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है।

MPSS Class 5th, 8th, 10th, 12th Result 2025

इसी प्रकार कक्षा 12वीं में शासकीय आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय (गार्गी) भोपाल की छात्रा कुमारी सलोनी चौहान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। संस्कृत माध्यम की कक्षा 10वीं और 12वीं के बोर्ड परीक्षा परिणामों में शासकीय आवासीय कन्या संस्कृत विद्यालय भोपाल ने अपनी श्रेष्ठता कायम की है।

MPSS Class 10th, 12th Result 2025

परीक्षा परिणाम संस्थान के पोर्टल mpss.digivarsity.online पर प्रदर्शित किये गये हैं। विद्यार्थी अपना रोल नम्बर अंकित कर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं और ई-अंकसूची प्राप्त कर सकते हैं। यहां नीचे दिए गए आसान स्टेप के जरिए अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

MPSS Class 5th, 8th, 10th, 12th Result 2025

  1. सबसे पहले mpss.digivarsity.online पर जाएं।
  2. होमपेज पर जाकर MPSS Maharshi Patanjali Sanskrit Sansthan Bhopal Class 10th 12th Result 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  3. यहां अपना रोल नंबर व डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें।
  4. रिजल्ट आपके स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  5. नीचे डाउनलोड पर क्लिक कर इसे अपने डेक्सटॉप पर सेव कर लें।

संस्थान की मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों के लिये जल्द ही द्वितीय परीक्षा आयोजित की जायेगी। द्वितीय परीक्षा की समय सारणी संस्थान द्वारा शीघ्र घोषित की जायेगी।

Aditya Singh
आदित्य सिंहauthor

आदित्य सिंह टाइम्स नाउ नवभारत की डिजिटल टीम में एजुकेशन सेक्शन पर लिखते हैं। मीडिया में 5 साल का अनुभव रखने वाले आदित्य सिंह स्कूली शिक्षा से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं, जॉब वैकेंसी, करियर ऑप्शन्स, बोर्ड रिजल्ट, एग्जाम टिप्स और करंट अफेयर्स—इन सभी पर उनकी पकड़ मजबूत है। तेजी से खबर ब्रेक करना और युवाओं को उपयोगी और प्रेरक जानकारी देना उनकी प्रमुख विशेषताओं में शामिल है। पांच साल से आदित्य सिंह लगातार एजुकेशन सेक्शन के लिए खबरें लिख रहे हैं और छह हजार से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। एक एजुकेशन राइटर के रूप में उनका फोकस हमेशा यही रहता है कि छात्रों और युवाओं तक सटीक, समय पर और उपयोगी जानकारी सबसे पहले पहुंचे।

और पढ़ें
End of Article