MP Board 10वीं-12वीं में फेल छात्र न हों परेशान, 'रुक जाना नहीं' योजना के लिए ऐसे करें आवेदन, यहां देखें एग्जाम शेड्यूल

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 15, 2026, 06:23 PM IST

MP Board 10वीं और 12वीं की पहली और दूसरी बोर्ड परीक्षा में असफल रहे उम्मीदवार रुक जाना नहीं योजना के तहत अपना साल बचा सकते हैं। इसके लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है।

माध्यमिक शिक्षा मंडल, मध्य प्रदेश (MPBSE) द्वारा द्वितीय बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। MP Board की दूसरी बोर्ड परीक्षा में कक्षा 10वीं और 12वीं के जो छात्र एग्जाम पास करने में सफलता प्राप्त नहीं कर पाएं है, उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) ऐसे छात्रों के लिए 'रुक जाना नहीं' योजना के रूप में परीक्षा देकर साल बचाने का और क्लास पास करने का एक सुनहरा अवसर दिया जाएगा। बता दें कि इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। साथ ही साथ MPSOS परीक्षा का पूरा शेड्यूल भी जारी कर दिया गया है।

MP Board रुक जाना नहीं परीक्षा के लिए आवेदन शुरू

MP Board रुक जाना नहीं परीक्षा के लिए आवेदन शुरू (Photo - AI)

क्या है 'रुक जाना नहीं' योजना के लिए आवेदन की डेट

एमपी बोर्ड की मुख्य या द्वितीय परीक्षा दोनों में जो छात्र पास नहीं हो पाएं है वह 'रुक जाना नहीं' योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना के तहत आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक उम्मीदवार मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpsos.nic.in पर जाकर ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। छात्रों को बता दें कि आवेदन करने की अंतिम तिथि 20 जून है। इसके बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। छात्रों को सलाह है कि वह बिना समय बर्बाद किए आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।

End of Feed