MPBSE Second Board Exam Result 2026: मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के दो बोर्ड परीक्षा आयोजित करने की व्यवस्था की शुरुआत की थी। इसके मुख्य उद्देश्य हर छात्र को बोर्ड परीक्षा पास करने का एक और मौका देना और उसमें सुधार करने का था, ताकि छात्र का शैक्षणिक साल बर्बाद न होए। मुख्य यानी पहली बोर्ड परीक्षा में जो छात्र किसी वजह से असफल हो गए थे या वह छात्र जो अपने कों से खुश नहीं थे, उन्हें दूसरी बोर्ड परीक्षा के रूप में अपना स्कोर सुधारने का एक और मौका दिया गया। परीक्षाएं पूरी होने के बाद अब छात्र अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन इस बीच छात्रों में एक कन्फ्यूजन बनी हुई है कि दोनों परीक्षाओं में से किस परीक्षा के अंक अंतिम मार्कशीट में मान्य होंगे?
MPBSE Second Board Exam Result 2026 (Photo- AI)
क्या है अंकों को लेकर MP बोर्ड का नियम?
दो बार परीक्षा की सुविधा मिलने के बाद छात्रों के मन में यह डर होना स्वाभाविक है कि यदि दूसरी परीक्षा में उनके नंबर पहली परीक्षा से भी कम आ गए, तो क्या होगा? अगर किसी छात्र के दूसरी बोर्ड परीक्षा में पहले से कम अंक आते हैं तो उन्हें परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। बोर्ड के 'बेस्ट ऑफ टू' नियम के अनुसार, छात्रों को दोनों परीक्षाओं में से जिस भी परीक्षा में अधिक अंक मिलेंगे, उसी परीक्षा के नंबरों को उनकी फाइनल मार्कशीट में जोड़ा जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CUET UG 2026: सीयूईटी यूजी आंसर की और क्वेश्चन ID पर गड़बड़ी का आरोप, सोशल मीडिया पर छात्रों का फूटा गुस्सा, NTA ने दी ये सलाह
उदाहरण के तौर पर समझे नियम
यदि किसी छात्र के पहली परीक्षा में गणित में 45 नंबर थे और उसने सुधार के लिए दूसरी परीक्षा दी, जिसमें उसके 60 नंबर आ गए, तो उसकी अंतिम मार्कशीट में 60 नंबर दर्ज होंगे। इसके विपरीत, यदि किसी छात्र के पहली परीक्षा में 55 नंबर थे और दूसरी परीक्षा में वह केवल 40 नंबर ही ला पाया, तो भी उसका नुकसान नहीं होगा। बोर्ड उसकी मार्कशीट में पहली परीक्षा के 55 नंबर मान्य रखेगा। इस नियम का सबसे बड़ा फायदा यह है कि छात्रों पर से फेल होने या नंबर कम होने का मानसिक तनाव पूरी तरह खत्म हो जाता है।
कब हुई थी दूसरी बोर्ड परीक्षा?
एमपी बोर्ड 10वीं की दूसरी परीक्षा 7 से 19 मई और 12वीं परीक्षा 7 से 25 मई 2026 के बीच सफलतापूर्वक आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में शामिल हुए छात्र इस समय अपने परीक्षा रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
कब जारी होगा रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड द्वारा दूसरी बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जून के अंत तक जारी किया जा सकता है। हालांकि इस संबंध में बोर्ड की तरफ से आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। रिजल्ट की घोषणा पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होगी, जिसके तुरंत बाद आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर रिजल्ट का लिंक लाइव किया जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - CBSE की एक लापरवाही ने दांव पर लगाया होनहार छात्र का भविष्य, खाली मार्कशीट देख परिवार परेशान
कैसे डाउनलोड करें एमपी बोर्ड दूसरी बोर्ड परीक्षा रिजल्ट?
स्टेप 1 - सबसे पहले एमपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाएं।
स्टेप 2 - होमपेज पर एक्टिव होने वाले 'Second Exam Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 3 - नए खुले पेज पर अपना रोल नंबर और एप्लीकेशन नंबर दर्ज करें।
स्टेप 4 - स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरकर सबमिट बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5- आपका परीक्षा परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा, भविष्य के लिए इसका एक प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।
छात्रों को बता दें कि बोर्ड द्वारा जारी ऑनलाइन मार्कशीट एक प्रोविजनल मार्कशीट है। ओरिजनल मार्कशीट छात्रों को उनके संबंधित स्कूल से मिलेगी।
