MP Patwari Answer Key 2026 Released: मध्य प्रदेश ग्रुप-2 और ग्रुप-4 के तहत पटवारी परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों के लिए जरूरी अपडेट है। मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पटवारी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की 2026 जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब अपने जवाबों का मिलान आंसर की से कर सकते हैं। प्रोविजनल आंसर की MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर उपलब्ध कराई गई है। इसे देखने और डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को जरूरी लॉगिन डिटेल दर्ज करनी होगी।
MPESB पटवारी परीक्षा की आंसर की जारी (Image- AI Generated/Newsroom Verified)
अगर किसी उम्मीदवार को आंसर की में दिए गए किसी उत्तर पर आपत्ति है, तो वह तय समय के अंदर अपनी आपत्ति दर्ज कर सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को MPESB की वेबसाइट पर उपलब्ध आपत्ति दर्ज लिंक पर जाना होगा।
उम्मीदवार 9 अक्टूबर 2026 तक आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। इसके बाद आपत्ति दर्ज करने का मौका नहीं मिलेगा, इसलिए संबंधित उम्मीदवारों को समय सीमा का ध्यान रखना चाहिए।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: DSSSB ने निकाली ढेरों पदों पर वैकेंसी, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
MP Patwari Answer Key 2026 कैसे देखें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए तरीके से अपनी प्रोविजनल आंसर की डाउनलोड कर सकते हैं।
1. सबसे पहले MPESB की वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
2. वेबसाइट पर लेटेस्ट अपडेट सेक्शन खोलें।
3. यहां MPESB Group-2 Sub Group - 4 Patwari Answer Key 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
4. मांगी गई लॉगिन डिटेल दर्ज करके आगे बढ़ें।
5. आंसर की स्क्रीन पर आने के बाद उसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंट निकालकर रख लें।
आंसर की जारी होने के बाद आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी। इसके आधार पर आगे की प्रक्रिया में फाइनल आंसर की और परीक्षा परिणाम जारी किया जा सकता है।
