MP Nursing Students Protest: सिस्टम की लापरवाही के बीच फंसी नर्सिंग छात्रों की डिग्री, भोपाल में प्रदर्शन

मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भोपाल पहुंचे नर्सिंग छात्र अपनी डिग्री और रिजल्ट की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूरी पर धरना दिया और सरकार व संबंधित व्यवस्था के खिलाफ नारे लगा रहे हैं।

MP Nursing Students Protest News: मध्य प्रदेश के अलग-अलग जिलों से भोपाल पहुंचे नर्सिंग छात्र अपनी डिग्री और रिजल्ट की मांग को लेकर प्रदर्शन (Protests) कर रहे हैं। छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास से कुछ दूरी पर धरना दिया और सरकार व संबंधित व्यवस्था के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। प्रदर्शन में शामिल छात्रों ने हाथों में अपनी मांगों से जुड़ी तख्तियां भी ले रखी हैं। छात्रों के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2020 में नर्सिंग डिप्लोमा और डिग्री कोर्स में दाखिला लिया था। सामान्य तौर पर डिप्लोमा कोर्स करीब तीन साल और डिग्री कोर्स चार साल में पूरा हो जाता है। ऐसे में कई छात्रों का कोर्स 2024 तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन छात्रों का दावा है कि अभी तक उन्हें न तो रिजल्ट मिला है और न ही डिग्री।

Nursing Students Protest in Bhopal

छात्रों का कहना है कि इस स्थिति की वजह से उनका करियर प्रभावित हो रहा है और समय खराब हो रहा है। डिग्री या रिजल्ट नहीं होने के कारण वे आगे की पढ़ाई और नौकरी से जुड़े अवसरों का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

End of Feed