MP Board 5th-8th Result 2026 : मध्य प्रदेश 5वीं और 8वीं कक्षा का आज रिजल्ट आ चुका है। छात्रों के लिए ये कुछ घंटे किसी परीक्षा की घड़ी से कम नहीं थे। 1:30 बजे तक रिजल्ट जारी कर दिया गया है। अब छात्र अपना परिणाम देख सकेंगे। छात्र अपना रिजल्ट समग्र आईडी से चेक कर सकते हैं। चलिये आपको आसान भाषा में बताते हैं कि समग्र आईडी कैसे बनाई जाती है और कैसे इसमें रिजल्ट चेक किया जाता है। इसके जरिये छात्र आराम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं और अपने मार्क्स भी देख सकते हैं।
रोल नंबर/समग्र आईडी की होगी जरूरत
MP Board 5th, 8th के रिजल्ट जारी हो चुके हैं। जो स्टूडेंट्स, पेरेंट्स और गार्जियन क्लास 5 और 8 की बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए हैं, वे RSKMP की ऑफिशियल वेबसाइट rskmp.in पर रिजल्ट देख सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट पर रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को अपने रोल नंबर/समग्र ID की जरूरत होगी।
समग्र आईडी कैसे के लिए क्या जरूरी ?
समग्र आईडी बनाने के लिए आपको samagra.gov.in पोर्टल पर जाना होगा। ऑनलाइन परिवार पंजीकरण के जरिये ये आईडी बनाई जाती है। इसके लिए आधार से लिंक मोबाइल नंबर और परिवार के सदस्यों का आधार कार्ड जरूरी है। केवाईसी के जरिये जानकारी वैरिफाई करके आप खुद घर बैठे समग्र परिवार कार्ड के लिए आवेदन कर सकते हैं।
क्या होती है समग्र आईडी ? What is Samagra ID:
मध्य प्रदेश राज्य के सभी निवासियों के लिए समग्र आईडी बनवाना जरूरी होता है। ये किसी भी सरकारी योजना का लाभ उठाने या कोई जानकारी लेने के लिए बनाई जाती है। समग्र आईडी को Samagra Samajik Suraksha Mission ID भी कहा जाता है और इसके लिए आवेदन भी ऑनलाइन ही करना होता है।
समग्र आईडी से रिजल्ट कैसे चेक करें ? How to check result from Samagra ID:
- सबसे पहले rskmp.in खोलें।
- अब होमपेज पर result/class5th-8th लिंक पर क्लिक करें।
- अब एक नया पेज खुलेगा, जहां आपसे कुछ डीटेल्स मांगी जाएंगी।
- यहां आप अपनी Samagra ID या फिर Roll Number डालें।
- कैप्चा कोड भरें।
- Submit/View Result पर क्लिक करें।
- आपको स्क्रीन पर रिजल्ट दिख जाएगा।
- रिजल्ट को डाउनलोड कर उसका प्रिंट ले सकते हैं।
समग्र ID एप्लीकेशन के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट्स
- आधार कार्ड: आपकी पहचान वेरिफाई करने के लिए।
- घर के पते का प्रूफ़: मध्य प्रदेश में आपके रहने की जगह कन्फर्म करने के लिए।
- फैमिली डिटेल्स : परिवार के सभी सदस्यों की जानकारी।
- रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर: बातचीत और अपडेट के लिए।
समग्र परिवार कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई करना एक आसान प्रोसेस है। इन स्टेप्स को फॉलो करें:
- सबसे पहले ऑफिशियल समग्र पोर्टल पर जाएं( https://samagra.gov.in)
- परिवार और मेंबर की डिटेल्स डालें
- ‘न्यू रजिस्ट्रेशन’ ऑप्शन पर क्लिक करें।
- जरूरी डिटेल्स भरें, जिसमें परिवार की जानकारी, हर मेंबर की डिटेल्स और कॉन्टैक्ट जानकारी शामिल है।
- जरूरी डॉक्यूमेंट्स की स्कैन की हुई कॉपी अपलोड करें।
- अपना एप्लीकेशन सबमिट करें
- फॉर्म को रिव्यू करें ताकि यह पक्का हो सके कि सभी डिटेल्स सही हैं।
- एप्लीकेशन ऑनलाइन सबमिट करें। आपको अपने एप्लीकेशन रेफरेंस नंबर के साथ एक कन्फर्मेशन मैसेज या ईमेल मिलेगा।
- बाद में अपने एप्लीकेशन स्टेटस को ट्रैक करने के लिए रेफरेंस नंबर नोट कर लें।
MP Board Class 5th Result:
MP Board क्लास 5 की परीक्षा 20 फरवरी को शुरू हुई थी और 26 फरवरी, 2026 को खत्म हुई थी। MP Board क्लास 8 की परीक्षा 28 फरवरी को शुरू हुई थी और 28 फरवरी, 2026 को खत्म हुई थी। परीक्षा एक ही शिफ्ट में हुई थी - दोपहर 2 बजे से शाम 4.30 बजे तक।
पूरे राज्य में क्लास 5 और क्लास 8 की बोर्ड परीक्षा में 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे। रिजल्ट की तारीख, डायरेक्ट लिंक, कैसे चेक करें, इस बारे में लेटेस्ट अपडेट के लिए ब्लॉग को फॉलो करें।
