MPBSE 2026: 'रुक जाना नहीं' योजना मध्य प्रदेश सरकार और मध्य प्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड (MPSOS) की एक विशेष पहल है। इसका उद्देश्य 10वीं और 12वीं की मुख्य बोर्ड परीक्षाओं में फेल हुए छात्रों को उसी वर्ष दोबारा परीक्षा दिलवाना है, ताकि बच्चों का साल बर्बाद न होने पाए। मुख्य बोर्ड परीक्षा का परिणाम आने के बाद MPBSE ने सेकेंड बोर्ड एग्जाम का आयोजन कराया, लेकिन इसमें भी कुछ छात्रों के हाथ निराशा आई। अब खबर है कि बोर्ड ने उन छात्रों को एक और मौका दिया है, जो 'रुक जाना नहीं' योजना के तहत परीक्षा में फेल हो गए हैं।
एमपी बोर्ड सेकेंड बोर्ड एग्जाम रिजल्ट में फेल हुए छात्रों के लिए एक और मौका (Image - x.com/schooledump)
जारी आधिकारिक ट्वीट में लिखा है, 'कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मुख्य परीक्षा, द्वितीय अवसर परीक्षा में असफल हुए विद्यार्थियों के लिए पुन: परीक्षा का अवसर'
यानी साफ है, जो छात्र द्वितीय बोर्ड एग्जाम "रुक जाना नहीं" में भी फेल हो गए हैं, उनको हताश या निराश होने की जरूरत नहीं है। इन्हें एक और मौका दिया जाएगा। अभी जारी एक वीडियो में बताया गया है कि परीक्षा का आयोजन जून के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। पूरी संभावना है तारीख एक दो दिन में आ जाएगी।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: CUET UG 2026 Result: कम स्कोर के साथ DU के इन 7 कॉलेजों में मिल सकता है एडमिशन, चेक करें पूरी लिस्ट
किस तारीख को होगी परीक्षा (MP Board)
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो एमपी बोर्ड की ओर से रुक जाना नहीं 10वीं 12वीं दोनों ही कक्षाओं की परीक्षा 29 और 30 जून से शुरू होगी। टाइम टेबल के अनुसार, कक्षा 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 30 जून से 9 जुलाई 2026 तक वहीं, कक्षा 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 29 जून से 10 जुलाई 2026 तक चलेगी।
एमपी बोर्ड ने अपने ट्वीट ने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है, ट्वीट में लिखा है 'अधिक जानकारी के लिए एमपी ऑनलाइन की हेल्पलाइन 0755-6720200 पर संपर्क करें'
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़े: DU PG Admission 2026: CSAS-PG राउंड 2 की सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 2,964 सीटों पर मौका
