भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय (Ministry of Education) और उच्च शिक्षा विभाग की ओर से देश के नए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IITs) को लेकर एक बड़ा कदम उठाया गया है। इस संबंध में एजुकेशन मिनिस्ट्री द्वारा एक पोस्ट भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जारी किया गया है। इस पोस्ट के अनुसार, "विश्वास के, विकास के, जन-कल्याण के 12 साल" पहल के अंतर्गत नए IITs में इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार की घोषणा की गई है। इस महत्वाकांक्षी योजना का मुख्य उद्देश्य देश में उच्च शिक्षा को अधिक मजबूत बनाना है। साथ ही छात्रों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं प्रदान करना है।
इन IITs में बढ़ेंगी सीटें
शिक्षा मंत्रालय की इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार की योजना के तहत देश के 6 प्रमुख नए IITs में कुल 6,500 नई सीटें जोड़ी जाने की तैयारी कर ली गई है। आईआईटी में जोड़ी जाने वाली इन सीटों से देश में इंजीनियरिंग और उच्च शिक्षा की तैयारी कर रहे हजारों युवाओं के लिए देश के शीर्ष संस्थानों में पढ़ने के अवसर बढ़ेंगे। इस योजना के तहत इन आईआईटी में बढ़ंगी सीटें -
IIT Tirupati
IIT Palakkad
IIT Bhilai
IIT Jammu
IIT Patna
IIT Dharwad
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - 1.2 करोड़ का पैकेज देने वाले FMS Delhi में कैसे मिलता है एडमिशन, जानिए कितनी है यहां कि फीस
IIT पटना बनेगा AI और ग्लोबल पार्टनरशिप का हब
इतना ही नहीं इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के तहत शिक्षा मंत्रालय द्वारा IIT पटना को विशेष रूप से अपग्रेड किया जाएगा। संस्थान में फ्यूचर की तकनीकों को ध्यान में रखते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एजुकेशन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इतना ही नहीं इसके साथ ही, यहां स्वदेशी अनुसंधान और विकास (R&D) को मजबूत करने की तैयारी की जा रही है। इसके साथ ही साथ वैश्विक स्तर पर ग्लोबल पार्टनरशिप विकसित करने पर भी विशेष फोकस किया जा रहा है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें - NEET UG 2026: परीक्षा से पहले NTA का छात्रों के नाम स्पेशल मैसेज, अफवाहों से बचें और खुद पर रखें भरोसा
भारी-भरकम बजट को दी मंजूरी
इस मेगा प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 से 2028-29 की अवधि के लिए 11,828.79 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट को मंजूरी दी गई है। बता दें कि इस फंड की मदद से न केवल कैंपस का इंफ्रास्ट्रक्चर सुधरेगा जाएगा, बल्कि शिक्षा की गुणवत्ता को भी और बेहतर बनाया जाएगा। इसके लिए 130 नए प्रोफेसर-लेवल के पद औप बनाए जाएंगे। इसके अतिरिक्त, देश में इनोवेशन और स्टार्टअप कल्चर को बढ़ावा देने के लिए 5 नए रिसर्च पार्क्स की स्थापना की जाएगी।
