MCC ने जारी किया ​राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल, इस डायरेक्ट लिं​क से करें चेक

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET यूजी कांउसलिंग 2026 के राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। राउंड 3 की प्रक्रिया सितंबर में शुरू होगी, जबकि ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड अक्टूबर में आयोजित किया जाएगा।

NEET UG Counselling Round 3 Date: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने NEET यूजी कांउसलिंग 2026 के राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है। MBBS, BDS और अन्य UG मेडिकल सीटों के लिए काउंसलिंग में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं। राउंड 3 की प्रक्रिया सितंबर में शुरू होगी, जबकि ऑनलाइन स्ट्रे वैकेंसी राउंड अक्टूबर में आयोजित किया जाएगा।

MCC NEET UG Counselling 2026 Round 3 and stray vacancy round schedule

MCC ने जारी किया राउंड 3 और स्ट्रे वैकेंसी राउंड का शेड्यूल (Image - ChatGPT)

NEET UG Counselling Round 3 Imp Date: MCC के शेड्यूल के मुताबिक Round 3 के लिए रजिस्ट्रेशन 22 सितंबर 2026 से शुरू होगा और 27 सितंबर तक चलेगा। उम्मीदवार 23 सितंबर से 28 सितंबर तक अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स के लिए चॉइस फिलिंग कर सकेंगे।

End of Feed