एजुकेशन

March School Holidays: मार्च में होली सहित कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल? यहां देखिए पूरी लिस्ट

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 1, 2023, 09:09 PM IST

March School Holidays List 2023: मार्च 2023 में कुल सप्ताह भर की छुट्टियां होंगी। ये छुट्टियां यूपी, बिहार, हरियाणा और उत्तर भारत समेत देश भर के कई राज्यों के लिए हैं। यहां पर बैंक और स्कूल से जुड़ी छुट्टियों को उम्मीदवार चेक कर सकते हैं, जिन दिनों में अवकाश देखने को मिलेंगे।

Image

मार्च 2023 की छुट्टियां

March School Holidays Calendar 2023: मार्च साल 2023 स्कूल के बच्चों के लिए एक रोमांचक समय होने जा रहा है क्योंकि त्यौहार शुरू होने के साथ ही स्कूलों की छुट्टियों का एक ग्रुप तैयार है। सर्दी खत्म होने के साथ ही जल्द ही स्कूलों के समय में भी बदलाव की तैयारी है। उत्तर प्रदेश में अभी स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक हैं, हालांकि 1 अप्रैल से स्कूल सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक होंगे।

मार्च 2023 आज से शुरू हो रहा है और ठीक अगले हफ्ते होली का त्योहार मनाया जाएगा। होली एक शुभ हिंदू त्योहार है और बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न इस दिन मनाया जाता है। इस साल होली 7 मार्च (होलिका दहन) और 8 मार्च (होली) को मनाई जाएगी। इस बीच, आप मार्च में छात्रों के लिए छुट्टियों की लिस्ट यहां पर चेक कर सकते हैं।

मार्च 2023 अवकाश लिस्ट (March 2023 Holidays List)

5 मार्च, 2023: रविवार

8 मार्च, 2023: बुधवार (होली)

12 मार्च, 2023: रविवार

19 मार्च, 2023: रविवार

22 मार्च, 2023: गुड़ी पड़वा (महाराष्ट्र)

26 मार्च, 2023: रविवार

30 मार्च, 2023: गुरुवार (रामनवमी)

मार्च 2023 में कुल सप्ताह भर की छुट्टियां होंगी। ये छुट्टियां यूपी, बिहार, हरियाणा और उत्तर भारत समेत देश भर के कई राज्यों के लिए हैं। जहां पर रहने वाले उम्मीदवार ऊपर बताए दिनों पर अवकाश ले सकेंगे।

गुड़ी पड़वा की छुट्टी भारतीय राज्यों महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश और दमन दीव में होगी। कई स्कूलों में शनिवार को आधे दिन या पूरे दिन की छुट्टी भी होती है इसलिए इन छुट्टियों को भी ध्यान में रखने की जरूरत है।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article