एजुकेशन

Makar Sankranti 2025 Holiday: यूपी में कब रहेगी मकर संक्रांति की छुट्टी, जानें किस दिन बंद रहेंगे स्कूल

Makar Sankranti 2025 School Holiday: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मकर संक्रांति के अवसर पर राज्यभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस अवसर पर प्रदेश भर के स्कूल कॉलेज भी 14 जनवरी के दिन बंद रहेंगे।

Image

Makar Sankranti 2025 Holiday in UP

Makar Sankranti 2025 School Holiday: प्रतिवर्ष सूर्य देव 14 जनवरी के दिन मकर राशि में गोचर करने जाते हैं और सूर्य के मकर राशि में गोचर करने से इसे मकर संक्रांति कहा जाता है। मकर संक्रांति का दिन सूर्य की पूजा के लिए विशेष होता है। इस दिन से खरमास की समाप्ति होती है और लोग शुभ कार्यों की शुरुआत करते हैं। इस दिन लोग गंगा, सरयू पवित्र नदियों में स्नान कर पूजा और दान पुण्य करते हैं। इस बार मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई जाएगी। मकर संक्रांति पर कई राज्यों के स्कूलों में अवकाश होता है। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मकर संक्रांति के अवसर पर राज्यभर में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इस अवसर पर प्रदेश भर के स्कूल कॉलेज भी 14 जनवरी के दिन बंद रहेंगे।

Makar Sankranti Holiday in UP

उत्तर प्रदेश सरकार ने मकर संक्रांति 14 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग के विशेष सचिव जुहैर बिन सगीर ने इससे संबंधित आदेश जारी कर दिया है। पूर्व में जारी सार्वजनिक अवकाश की सूची में यह निर्बंधित अवकाश था।

Makar Sankranti Holiday in UP Schools

बता दें कि 14 जनवरी को मकर संक्राति मंगलवार के दिन है। कई राज्य सरकारों ने 14 जनवरी तक विंटर वेकेशन की घोषणा की हुई है। यूपी में सहायता प्राप्त और मान्यता प्राप्त, CBSE, ICSE व अन्य समस्त बोर्ड के हिन्दी/अंग्रेजी माध्यम के विद्यालयों में कक्षा 1 से 8 तक दिनांक 31 दिसम्बर, 2024 से 14 जनवरी, 2025 तक शीतकालीन अवकाश रहेगा।
Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article