Maharashtra TET 2026 Notification Out: महाराष्ट्र स्टेट काउंसिल ऑफ एग्जामिनेशन द्वारा महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (MAHA TET 2026) का नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। नोटिफिकेशन MSCE द्वारा पीडीएफ फॉर्मेट में जारी किया गया है। इस नोटिफिकेशन में एग्जाम डेट, एप्लिकेशन प्रोसेस और इससे संबंधित अन्य जानकारी दी गई है। जो छात्र एमएएचए टेट 2026 की परीक्षा में शामिल होने चाहते हैं वह आधिकारिक वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी कर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं।
MAHA TET 2026 परीक्षा
उम्मीदवारों को बता दें कि यह परीक्षा दोनों लेवल पर आयोजित की जाती है। पहली परीक्षा उन उम्मीदवारों के लिए है जो प्राइमरी यानी 1 से 5वीं कक्षा को पढ़ाना चाहते हैं। वहीं पेपर 2 उन उम्मीदवारों के लिए है जो अपर प्राइमरी यानी क्लास 6 से 8वीं को पढ़ाना चाहते हैं। बता दें कि उम्मीदवार दोनों परीक्षाओं के लिए भी आवेदन कर सकते हैं।
क्या है MAHA TET 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि
महाराष्ट्र टेट परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 27 मार्च से शुरू हो गई है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mahatet.in से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 अप्रैल 2026 है। इसके बाद आवेदन विंडो बंद हो जाएगी और दोबारा आवेदन करने का मौका नहीं मिलेगा।
कब होगी MAHA TET 2026 Exam?
एमएएचए टेट परीक्षा 2026 का आयोजन रविवार, 21 जून 2026 को किया जाएगा। इसके लिए हॉल टिकट 9 जून को जारी कर दी जाएगी, जिसे उम्मीदवार 21 जून तक डाउनलोड कर सकते हैं। बता दें कि परीक्षा का आयोजन दो शिफ्ट में किया जाएगा। पेपर 1 सुबह 10.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक और पेपर 2 दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा।
कैसे करें MAHA TET 2026 के लिए आवेदन?
- MAHA TET 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए छात्रों को mahatet.in पर जाना है।
- आधिकारिक वेबसाइट पर दिए गए MAHA TET 2026 के लिंक पर क्लिक करना है।
- अब आपको इसमें अपना नाम और कुछ आवश्यक जानकारी के साथ मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी दर्ज कर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करनी है।
- अब, आवेदन फॉर्म में मांगी गई आवश्यक जानकारी दर्ज करनी है।
- आवश्यक सभी दस्तावेजों को अपलोड करना है।
- आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना है।
- आवेदन फॉर्म को फाइनल सबमिट करने के बाद उसे डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लें।
उम्मीदवारों को सलाह है कि एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को जरूर देखें और उसमें दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।
