Maharashtra Board Result 2026: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (MSBSHSE) द्वारा कक्षा 10वी और 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए लाखों छात्र बेसब्री से अपने परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं। महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा जल्द ही HSC (12th) और SSC (10th) की बोर्ड परीक्षा के परिणामों की घोषणा की जाएगी। बता दें कि रिजल्ट (MSBSHSE Result 2026) की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करके की जाएगी, जिसमें दोनों कक्षाओं में इस साल पास होने वाले छात्रों की संख्या के साथ टॉपर्स की लिस्ट भी जारी की जाएगी। उसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in/mr से अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
Maharashtra Board Result 2026
महाराष्ट्र बोर्ड परीक्षा कब हुई थी?
महाराष्ट्र HSC (12वीं) बोर्ड परीक्षा का आयोजन 10 फरवरी से 11 मार्च के बीच किया गया था, जबकि SSC (10वीं) बोर्ड परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी से 18 मार्च तक आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल हुए 14 लाख से अधिक छात्र परीक्षा रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।
कब आएगा महाराष्ट्र बोर्ड रिजल्ट 2026?
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट मई में जारी किया जाएगा। यह एक संभावित तिथि है। बोर्ड द्वारा जल्द ही रिजल्ट जारी होने की डेट और समय की जानकारी की जाएगी। बता दें कि रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की जाएगी।
यहां से चेक करें महाराष्ट्र बोर्ड का रिजल्ट
- mahahsscboard.in
- mahahsscboard.org
- hscresult.mkcl.org
- mahresult.nic.in
- results.digilocker.gov.in
कैसे चेक करें महाराष्ट्र 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.digilocker.gov.in पर जाएं।
- अब होमपेज पर आपको Register/login का टैब नजर आएगा।
- यहां अपने आधार नंबर या मोबाइल नंबर की मदद से रजिस्ट्रेशन आईडी क्रिएट कर लें।
- रिजल्ट आने के बाद आपको Maharashtra Board HSC Result 2026 या Maharashtra Board SSC Result 2026 का टैब नजर आएगा।
- अपना रोल नंबर, बोर्ड और अन्य डिटेल्स भरकर SUBMIT बटन पर क्लिक करें।
- आपकी स्क्रीन पर रिजल्ट आ जाएगा। आप इसमें अपने मार्क्स देख सकते हैं।
बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए छात्रों को बता दें कि रिजल्ट के बाद ऑनलाइन डाउनलोड मार्कशीट एक प्रोविजनल मार्कशीट है। रिजल्ट आने के बाद ओरिजनल मार्कशीट संबंधित स्कूल से 10 से 15 दिन के भीतर प्राप्त की जा सकती है।
