Maharashtra 12th Board Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड HSC रिजल्ट DigiLocker और SMS से कैसे करें चेक

Maharashtra 12th Board Result 2026: महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा कक्षा 12वीं के रिजल्ट जल्द जारी किए जा सकते हैं। परीक्षा में शामिल हुए छात्र डिजिलॉकर, वेबसाइट और एसएमएस के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Maharashtra 12th Board Result 2026: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए छात्रों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। बोर्ड किसी भी समय एचएससी (HSC) परीक्षाओं के परिणामों की घोषणा कर सकता है। हालांकि आधिकारिक तौर पर बोर्ड द्वारा इस संबंध में सूचना नहीं दी गई है, लेकिन डिजिलॉकर ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर किया है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि रिजल्ट आगामी दिनों में कभी भी आ सकता है। महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट जारी होने के बाद लिंक एक्टिव हो जाएगा, जिससे छात्र अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर पाएंगे।

Maharashtra 12th Board Result 2026

Maharashtra 12th Board Result 2026

डिजिलॉकर ने दिए रिजल्ट को लेकर संकेत

नतीजों के संबंध में डिजिलॉकर ने अपने आधिकारिक 'X' (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट से ट्वीट कर जानकारी साझा की है। इस ट्वीट में बताया गया है कि कक्षा 12वीं का परिणाम 2026 जल्द घोषित किया जा सकते है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना एडमिट कार्ड सुरक्षित रखें, क्योंकि रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और माता का नाम दर्ज करना अनिवार्य होगा।

End of Feed