एजुकेशन

LIC ADO Admit Card Released: जारी हुआ एलआईसी एडीओ एडमिट कार्ड, licindia.in पर कॉल लेटर डाउनलोड लिंक

  • Authored by: प्रभाष रावत
  • Updated Mar 4, 2023, 04:44 PM IST

LIC ADO Admit Card 2023 Released: भारतीय जीवन बीमा निगम, एलआईसी एडीओ 2023 की 12 मार्च को होने जा रही प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। परीक्षा ऑनलाइन टेस्ट मोड में आयोजित होगी और प्रवेश पत्र को आधिकारिक वेबसाइट licindia.in के माध्यम से डाउनलोड किया जा सकता है। यहां पर प्रवेश पत्र डाउनलोड स्टेप्स और डायरेक्ट लिंक देख सकते हैं।

Image

LIC ADO एडमिट कार्ड

LIC ADO Admit Card 2023 Download: भारतीय जीवन बीमा निगम के एलआईसी एडीओ कॉल लेटर 2023 या एडमिट कार्ड 4 मार्च को जारी कर दिए गए हैं। अपरेंटिस डेवलपमेंट ऑफिसर परीक्षा के लिए उपस्थित होने जा रहे उम्मीदवार एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in की मदद से प्रवेश पत्र को डाउनलोड (LIC ADO Admit Card 2023 Download) कर सकते हैं। आधिकारिक वेबसाइट पर एडमिट कार्ड लिंक एक्टिव हो गया है और यहां पर एलआईसी एडीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक को भी देख सकते हैं।

यहां पर उम्मीदवार एलआईसी के एडीओ प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए स्टेप दर स्टेप प्रक्रिया को भी चेक कर सकते हैं। एलआईसी एडीओ 2023 प्रीलिम्स परीक्षा 12 मार्च को आयोजित की जाएगी। परीक्षा ऑनलाइन टेस्ट मोड में आयोजित की जाएगी। यहा दिए डायरेक्ट लिंक और स्टेप्स की मदद से उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।

एलआईसी एडीओ एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक: LIC ADO Call Letter 2023 Admit Card for Phase 1 Download Link

How to Download LIC ADO Admit Card 2023: ऐसे डाउनलोड करें एलआईसी का एडमिट कार्ड

एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट licindia.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध एलआईसी एडीओ कॉल लेटर 2023 डाउनलोड लिंक को क्लिक करें।

उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करने के बाद सब्मिट ऑप्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद एलआईसी का एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।

एलआईसी एडमिट कार्ड को डाउनलोड करके प्रिंटआउट भी निकाल लें।

एलआईसी एडीओ का यह भर्ती अभियान संगठन में 9394 सहायक विकास अधिकारी पदों को भर्ती करेगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 21 जनवरी को शुरू हुई थी और 10 फरवरी, 2023 को खत्म हुई थी।

प्रभाष रावत
प्रभाष रावतauthor

रक्षा और अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक विषयों में विशेष रुचि रखने वाले प्रभाष रावत कुछ-ना-कुछ नया सीखते रहने में विश्वास करते हैं। बीते 5 साल से ज्यादा समय में पत्रकारिता की कई बीट पर काम करने का अनुभव। साथ ही संवाद और लेखन से खुद को व्यक्त करने के अलावा आध्यात्म भी इनके जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

और पढ़ें
End of Article