एजुकेशन

LIC AAO Mains Result 2026: एलआईसी ने जारी किया एएओ मेंस परीक्षा का रिजल्ट, इस लिंक से देखें अपना परिणाम

LIC AAO Mains Result 2026 OUT: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया ने एएओ मेंस परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इन रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर की गई है, उम्मीदवार खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं।

LIC AAO Mains Result 2026

एलआईसी ने जारी किया एएओ मेंस परीक्षा का रिजल्ट

LIC AAO Mains Result 2026 Released: लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने ऑफिशियल वेबसाइट licindia.in पर असिस्टेंट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AAO) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) मेन्स परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन लोगों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वे licindia.in पर से इसे चेक व डाउनलोड कर सकते हैं। कुल 1,119 उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में पास हुए हैं और अब वे भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए योग्य हैं।

LIC AAO और AE भर्ती अभियान का मकसद अलग-अलग पदों पर 841 वैकेंसी को भरना है। सिलेक्शन प्रोसेस में एक प्रारंभिक परीक्षा और उसके बाद एक मेन्स परीक्षा शामिल है।

LIC AAO Mains Result 2026 Step to Check

LIC AAO और AE Mains Result देखने का तरीका देखें

  • LIC की ऑफिशियल वेबसाइट (LIC AAO Mains Result 2026 Website) licindia.in पर जाएं।
  • होमपेज पर ‘करियर’ सेक्शन पर क्लिक करें।
  • “LIC AAO, AE मेन्स रिजल्ट 2026” के लिंक को ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
  • रिजल्ट PDF स्क्रीन पर खुल जाएगा।
  • लिस्ट में अपना रोल नंबर या नाम सर्च करें।
  • भविष्य में इस्तेमाल के लिए रिजल्ट डाउनलोड करें और सेव करें।

रिजल्ट पीडीएफ रूप में है, इसमें रोल नंबर और उन उम्मीदवारों का नाम दिया गया है, जिन्होंने इस परीक्षा में सफलता हासिल की है।

प्रारंभिक परीक्षा में पास उम्मीदवार मेंस परीक्षा में शामिल हुए थे, जो कि 8 नवंबर, 2025 को हुई थी। यह भर्ती AE (81 पद); AAO स्पेशलिस्ट (410 पद); AAO जनरलिस्ट (350 पद) के पदों के लिए की जा रही है।

आगे क्या

जो उम्मीदवार मेन्स परीक्षा में क्वालिफाई हुए हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे सिलेक्शन के अगले स्टेज, यानी इंटरव्यू से जुड़ी अपडेट के लिए रेगुलर रूप से LIC की ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।

नीलाक्ष सिंह
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article