क्या एक साथ कर सकते हैं 2 मास्टर डिग्री? जानें क्या कहता है UGC का नियम

एक समय पर ज्यादा से ज्यादा डिग्री हासिल करने की होड़ में कई छात्रों के मन में सवाल है कि क्या वह एक साथ 2 मास्टर डिग्री कर सकते हैं। तो आइए आपको UGC के नियमों के तहत आंसर दें।

Can two Masters Degrees be Pursued Together? आज के समय में युवाओं के बीच ज्यादा से ज्यादा स्किल और डिग्री हासिल करने की होड़ लगी हुई है। बेहतरीन करियर और समय से पहले सब कुछ सीखने की इच्छा ही उन्हें सबसे अलग बना रही है। बढ़ती प्रतिस्पर्धा को देखते हुए कई छात्र एक ही समय में दो अलग-अलग विषयों में महारत हासिल करना चाहते हैं—जैसे कोई इतिहास के साथ-साथ मास कम्युनिकेशन करना चाहता है तो कोई हिस्ट्री के साथ पॉलिटिकल साइंस भी पढ़ना चाहता है। ऐसी स्थिति में छात्रों के मन में सबसे बड़ा सवाल यह आता है कि "क्या एक साथ दो मास्टर डिग्री करना कानूनी रूप से वैध है?" अगर यह सवाल आपको भी उलझन में डाल रहा है तो आइए आपको विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नए नियमों के तहत बताएं कि यह वैध है या नहीं।

UGC Rules

क्या एक साथ कर सकते हैं 2 मास्टर डिग्री?

दो मास्टर डिग्री को लेकर क्या कहता है UGC का नियम

भारतीय शिक्षा व्यवस्था को अधिक लचीला और रोजगार नियोजन बनाने के लिए यूजीसी ने 2022 में एक ऐतिहासिक फैसला लिया था। इस फैसले के अनुसार, कोई भी छात्र एक ही शैक्षणिक सत्र में एक साथ दो फुल-टाइम (Regular) डिग्री कोर्स की पढ़ाई कर सकता है। इसका अर्थ यह है कि छात्र एक साथ दो मास्टर डिग्री भी कर सकते हैं।

End of Feed