एजुकेशन

KV Admission 2026-27: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन का नोटिफिकेशन जारी, क्लास 1 और बालवाटिका में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 20 से

KVS Admission 2026-27 Notification out: केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 और बालवाटिका में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इच्छुक पैरेंट्स 20 मार्च सुबह 10 बजे से केवीएस में एडमिशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं।

Image

KV Admission 2026-27

KVS Admission 2026-27 Notification out: केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 और बालवाटिका में सत्र 2026-27 के लिए एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। इच्छुक पैरेंट्स 20 मार्च सुबह 10 बजे से केवीएस में एडमिशन के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बालवाटिका एवं कक्षा 1 में प्रवेश प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण सूचना जारी की गई है। प्रवेश के लिए ऑनलाइन पंजीकरण 20 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से शुरू होगा। इच्छुक अभिभावक निर्धारित समय से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने बच्चों का पंजीकरण कर सकते हैं। आवेदन करते समय आवश्यक दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाण पत्र, फोटो और अन्य विवरण तैयार रखें। समय सीमा के भीतर आवेदन करना अनिवार्य होगा, इसलिए अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय पर प्रक्रिया पूरी करें।

केंद्रीय विद्यालय प्रवेश सूचना 2026-27

  • शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए केंद्रीय विद्यालयों में कक्षा 1 एवं बालवाटिका (चयनित विद्यालयों) में प्रवेश हेतु ऑनलाइन पंजीकरण दिनांक 20.03.2026 प्रातः 10:00 बजे से दिनांक 02.04.2026 तक होगा। प्रवेश संबंधित विवरण वेबसाइट https://kvsangathan.nic.in/en/admission/ के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है। कक्षा 1 एवं बालवाटिका 1, 2 एवं 3 (जहां लागू हो) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक: https://admission.kvs.gov.in
  • कक्षा-1 में प्रवेश के लिए न्यूनतम आयु 06 वर्ष होना अनिवार्य है। सभी कक्षाओं के लिए आयु की गणना 31.03.2026 के अनुसार होगी। कक्षाओं में सीटों का आरक्षण के.वि.सं. प्रवेश सं.वि. 2026-27 के अनुसार किया जाएगा।
  • बालवाटिका-1, 2 एवं 3 में प्रवेश हेतु आयु क्रमशः 3 से 4 वर्ष, 4 से 5 वर्ष और 5 से 6 वर्ष होगी, जो 31.03.2026 के अनुसार होगी।
  • बालवाटिका-2 व 3 (जहां ऑनलाइन माध्यम से आवेदन नहीं होते), कक्षा II एवं उससे ऊपर (कक्षा XI को छोड़कर) के लिए प्रवेश हेतु पंजीकरण दिनांक 02.04.2026 प्रातः 10:00 बजे से दिनांक 08.04.2026 सायं 4:00 बजे तक (ऑफलाइन मोड) किया जा सकेगा। विधिवत भरे हुए फॉर्म को संबंधित के.वि. में प्राचार्य के कार्यालय में जमा कराना होगा।
  • बालवाटिका-2 व 3 (जहां ऑनलाइन माध्यम से आवेदन नहीं होते), कक्षा-II और उससे ऊपर के लिए प्रवेश एवं पंजीकरण प्रपत्रों के बारे में जानकारी विद्यालयों की वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।
  • यदि आवेदन पत्र में कोई गलत/भ्रामक जानकारी पाई जाती है तो के.वि. में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान/पश्चात प्रवेश निरस्त कर दिया जाएगा।
  • प्राचार्य/प्रवेश प्रभारी द्वारा विद्यालय में बुलाए जाने पर, निर्धारित समय अंतराल में ही संपर्क करें।
केवी एडमिशन नोटिफिकेशन

केवी एडमिशन नोटिफिकेशन

केंद्रीय विद्यालय में प्रवेश के लिए क्या क्या डॉक्यूमेंट चाहिए

  • वैध ईमेल आईडी
  • वैध मोबाइल नंबर
  • बच्चे का जन्म प्रमाणपत्र स्कैन कॉपी
  • आर्थिक कमजोर वर्ग के तहत आवेदन के मामले में, एक सरकारी प्रमाण पत्र आवश्यक है।
  • बच्चों का आधार कार्ड
  • बच्चे की स्कैन की गई तस्वीर

केंद्रीय विद्यालय में बच्चों का एडमिशन कैसे होता है?

केवीएस में कक्षा 1 में प्रवेश ऑनलाइन लॉटरी और प्राथमिकता श्रेणी प्रणाली (Priority Category System) पर आधारित है। केवीएस कक्षा 1 की मेरिट सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी। कक्षा 2 से 8 के लिए केन्द्रीय विद्यालय प्रवेश 206 प्राथमिकता श्रेणी और एक ऑफलाइन लॉटरी सिस्टम (Offline Lottery System) के आधार पर पेश किया जाता है।

KV Admission Notification

KV Admission Notification

भारत में कुल कितने KV हैं?

भारत में केंद्रीय विद्यालयों की संख्या की बात करें तो देशभर में 1,250 से अधिक केवी स्थित है। सबसे अधिक उत्तर प्रदेश राज्य में है, यहां करीब 116 केवी स्थित हैं। केन्द्रीय विद्यालय संगठन लखनऊ संभाग के अंतर्गत 48 केंद्रीय विद्यालय हैं जिनमें 11 विद्यालय दो पालियों में संचालित होते हैं।

Kuldeep Raghav
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article