एजुकेशन

Kendriya Vidyalaya Admission 2025: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए करें आवेदन, इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत, जानें फीस

Kendriya Vidyalay Admission 2025-26 Notification: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए नोटिफिकेशन जारी हो गया है। देश के नंबर वन सरकारी स्कूलों में शामिल केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में एडमिशन की प्रक्रिया कल यानी 7 मार्च 2025 से शुरू हो जाएगी। केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से होती ही। ऐसे में जो कैंडिडेट्स आवेदन करना चाहते हैं वो ऑफिशियल वेबसाइट- kvsangathan.nic.in पर जाना होगा।

Image

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन

Photo : Times Now Digital

Kendriya Vidyalay Admission Process: केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन के लिए हर साल लाखों की संख्या में आवेदन प्राप्त होते हैं। ऐसे में कई सवाल निकलकर सामने आते हैं। पैरेंट्स अपने बच्चों का दाखिला केंद्रीय विद्यालयों में कराना चाहते हैं वो एडमिशन से जुड़ी हर डिटेल्स यहां देख सकते हैं। केवीएस में एडमिशन के लिए डॉक्यूमेंट्स से लेकर फीस तक की डिटेल्स देखें।

केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन कैसे होता है? केवीएस में एडमिशन पाने के लिए उम्र क्या होनी चाहिए? केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए और केवीएस में एक साल की फीस कितनी है? इन सभी सवालों का जवाब यहां देख सकते हैं।

KVS Admission Process: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन प्रक्रिया

केंद्रीय विद्यालयों में एडमिशन कक्षा 1 में ही होता है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं। केवीएस में एडमिशन के लिए केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की तरफ से इसके लिए आवेदन शुरू किए जाते हैं। इसके लिए छात्रों के अभिभावकों से आवेदन लिया जाता है। आवेदन करने वाले अभिभावकों को रिजल्ट का इंतजार करना होता है।

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन के लिए रिजल्ट कई चरणों में जारी होता है। बता दें कि केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 के लिए क्षेत्र के अनुसार रिजल्ट जारी होता है। इसके अलावा कक्षा 2 से 12वीं तक ऑफलाइन एडमिशन ले सकते हैं। इसमें किसी कारणवश सीटें खाली रहती हैं तो दाखिला ले सकते हैं।

KVS Class 1 Admission Documents: इन डॉक्यूमेंट्स की होगी जरूरत

KVS Documents

KVS Documents

Why to Choose KVS: केंद्रीय विद्यालय क्यों अच्छा है?

केंद्रीय विद्यालय में सिर्फ किताबी ज्ञान पर ही ध्यान नहीं देते बल्कि खेल-कूद और अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाता है। यह स्कूल उन अभिभावकों के लिए अच्छा विकल्प है जो अपने बच्चों को बेहतरीन शिक्षा देना चाहते हैं लेकिन बजट को लेकर सजग रहते हैं। केंद्रीय विद्यालय का नाम कम फीस और बेहतर शिक्षा को लेकर मशहूर है।

KVS Admission Application Form: केवी एडमिशन अप्लाई कैसे करें?

केंद्रीय विद्यालय एडमिशन का फॉर्म ऑनलाइन भरना होगा। आप सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट- kvsangathan.nic.in पर जाकर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। आवेदन की शुरुआत शुक्रवार, 7 मार्च से हो रही है। अप्लाई करने की लास्ट डेट 21 मार्च 2025 है। सभी डॉक्यूमेंट्स ध्यानपूर्वक अपलोड करें और एक-एक जानकारी क्रॉस चेक कर लें। क्योंकि एक भी गलती केवी में एडमिशन का सपना तोड़ सकती है।

KVS Class 1 Fees Structure: केंद्रीय विद्यालय की फीस

फीस का प्रकारफीस की रकम
एडमिशन फीस25 रुपये
री-एडमिशन फीस100 रुपये
ट्यूशन फीस 9वीं और 10वीं (लड़कों)200 रुपये प्रतिमाह
ट्यूशन फीस 11वीं और 12वीं (कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लड़कों)300 रुपये प्रति माह
ट्यूशन फीस 11वीं और 12वीं (साइंस स्ट्रीम के लड़कों)400 रुपये प्रति माह
विद्यालय विकास निधि के रूप में कक्षा 1 से 12वीं तक के लिए500 रुपये प्रति माह
क्लास के अनुसार फीस बढ़ोतरी---

केंद्रीय विद्यालय में कक्षा 1 में एडमिशन के लिए 25 रुपये जमा करने होंगे। इसके अलावा 9वीं और 10वीं में लड़कों की ट्यूशन फीस 200 रुपये प्रतिमाह है। वहीं, 11वीं और 12वीं में कॉमर्स और आर्ट्स स्ट्रीम के लड़कों की ट्यूशन फीस 300 रुपये प्रतिमाह होती है। जबकि, साइंस स्ट्रीम के छात्रों की फीस 400 रुपये प्रति माह होती है।

Ravi Mallick
Ravi Mallick author

<p>सर्वविद्या की राजधानी कहे जाने वाले वाराणसी का रहने वाला हूं। यहीं से पढ़ाई की शुरुआत हुई। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन पू... और देखें

End of Article