एजुकेशन

JTET Notification 2026: झारखंड टीईटी परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी, यहां देखें आवेदन प्रक्रिया और फीस

JTET Notification 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची ने JTET 2026 को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 21 अप्रैल से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इस परीक्षा में शामिल होने की तैयारी कर रहे उम्मीदवार आधिकरिक वेबसाइट jacexamportal.in से नोटिफिकेशन डाउनलोड कर सकते हैं और आवेदन प्रक्रिया शुरू होने पर खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।

Image

झारखंड टीईटी 2026 के लिए नोटिफिकेशन जारी

JTET Notification 2026: झारखंड एकेडमिक काउंसिल, रांची द्वारा झारखंड टीईटी (JTET 2026) के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। जारी नोटिफिकेशन पीडीएफ फॉर्मेट में है। इसमें आवेदन की तिथियों को लेकर भी सूचना जारी की गई है। जो उम्मीदवार झारखंड टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट 2026 की परीक्षा में शामिल होने चाहते हैं, उन्हें बता दें कि एप्लीकेशन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू हो जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in से आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। लेकिन आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों के लिए यह जानना आवश्यक है कि क्या वह इस परीक्षा को देने के लिए एलिजिबल है या नहीं। कौन झारखंड टीईटी 2026 के लिए आवेदन कर सकता है। क्या है आवेदन शुल्क, आवेदन की अंतिम तिथि आदि की जानकारी नीचे विस्तार में दी गई है।

कब से शुरू होंगे जेटीईटी 2026 के लिए आवेदन?

जेटीईटी 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू होगी। परीक्षा में शामिल होने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jacexamportal.in से आवेदन कर पाएंगे। आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 मई 2026 बताई गई है। उम्मीदवारों को बता दें कि आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है।

क्या है झारखंड टीईटी 2026 के लिए आवेदन शुल्क

झारखंड टीईटी परीक्षा प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा इसमें पेपर 1 और पेपर 2 का आयोजन किया जाता है। इस परीक्षा में शामिल होने उम्मीदवारों को बता दें कि जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 1300 रुपये का भुगतान करना होगा। जबकि एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को मात्र 700 रुपये का भुगतान करना होगा। विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समूह से आने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये है। उम्मीदवार अपनी कैटेगरी के अनुसार ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान करेंगे।

कौन कर सकता है झारखंड टीईटी 2026 परीक्षा के लिए आवेदन

इस परीक्षा में वही उम्मीदवार के लिए वही लोग उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने कक्षा 12वीं पास करने के बाद D.El.Ed/ BTC/ B.El.Ed/ 2 वर्षीय शिक्षा शास्त्र (विशेष शिक्षा) में डिप्लोमा/ स्नातक साथ 2 वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र में डिप्लोमा/ स्नातक के साथ डिप्लोमा (D.El.Ed)/ B.Ed/ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ B.Ed/ शिक्षा शास्त्री (रेगुलर)/ 4 वर्षीय B.A.Ed / B.Sc.Ed या B.El.Ed/ B.Ed (विशेष शिक्षा)/ स्नातक और 1 वर्षीय B.Ed (स्पेशल एजुकेशन) आदि की शिक्षा प्राप्त की हो।

क्या है न्यूनतम आयु

परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 1 अगस्त 2026 को ध्यान में रखते हुए 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। बता दें कि इस बार अधिकतम आयु में अतिरिक्त 9 वर्ष की छूट दी गई है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहा author

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्... और देखें

End of Article