JPSC Pre Exam Slip 2026: झारखंड सिविल सर्विसेज प्रीलिम एग्जाम की सिटी स्लिप जारी, कब आएगा एडमिट कार्ड?

JPSC Pre Exam Slip 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 19 अप्रैल को आयोजित होने वाली सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आज एग्जाम सिटि स्लिप जारी कर दी गई है, जिसे jpsc.gov.in से डाउनलोड किया जा सकता है।

JPSC Pre Exam Slip 2026: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा के लिए एग्जाम सिटि स्लिप जारी कर दी है। झारखंड सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा 2026 (JPSC Civil Service Prelims Exam 2026) के लिए जिन उम्मीदवारों ने आवेदन किया है वह आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in से अपनी परीक्षा सिटि स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। JPSC सिविल सेवा प्रीलिम्स परीक्षा सिटी सिल्प डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। वह नीचे दिए स्पेट को फॉलो कर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

JPSC Pre Exam Slip 2026

JPSC Pre Exam Slip 2026

कब होगी JPSC सिविल सेवा परीक्षा 2026?

झारखंड सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 19 अप्रैल 2026 में किया जाएगा। जिसके लिए आज, 8 अप्रैल को एग्जाम सिटि स्लिप जारी कर दी है। बता दें कि आयोग द्वारा इस संबंध में 7 अप्रैल को एक नोटिस जारी किया गया था, जिसमें एग्जाम सिटि स्लिप और एडमिट कार्ड जारी करने की तिथि की जानकारी दी गई थी।

End of Feed