JPSC परीक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी, कई चरणों में हो सकती है परीक्षा

झारखंड सरकार ने JPSC परीक्षाएं आयोजित करने के लिए एक नई रणनीति की घोषणा की है। इस रणनीति का मुख्य उद्देश्य पारदर्शिता को बढ़ाना, गड़बड़ियों पर रोक लगाना और परीक्षा माफिया की भूमिका को खत्म करना है।

JPSC Exam: झारखंड सरकार ने राज्य में होने वाली झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की भर्ती परीक्षाओं को अधिक निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए नई परीक्षा व्यवस्था लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है। सरकार का कहना है कि नई व्यवस्था का मुख्य उद्देश्य परीक्षा में गड़बड़ियों पर रोक लगाना, पेपर लीक जैसी घटनाओं को खत्म करना और मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों को सही मौका देना है। सरकार के मुताबिक, नई परीक्षा प्रणाली पर काम शुरू हो चुका है और जल्द ही इसे लागू किया जा सकता है। इस बदलाव के बाद भर्ती परीक्षाओं का तरीका पहले से काफी अलग हो सकता है।

JPSC Exam

JPSC परीक्षा में बड़े बदलाव की तैयारी

नई योजना के तहत यदि किसी भर्ती परीक्षा में 50 हजार से अधिक उम्मीदवार आवेदन करते हैं, तो परीक्षा एक ही चरण में कराने के बजाय कई चरणों में आयोजित की जा सकती है। इसमें प्रारंभिक परीक्षा (प्रीलिम्स) और मुख्य परीक्षा (मेंस) जैसी व्यवस्था अपनाई जाएगी। सरकार का मानना है कि इससे परीक्षा का संचालन बेहतर तरीके से किया जा सकेगा और किसी भी तरह की गड़बड़ी की संभावना कम होगी।

End of Feed