एजुकेशन

JNVST Class 6 cut off Marks 2026: राज्यवार जारी हो गया कटऑफ मार्क्स, तुरंत यहां से करें चेक

JNVST Class 6 cut off Marks 2026 OUT: Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) ने कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद अब कटऑफ अंक और रैंक भी जारी कर दी है। छात्र अपने राज्य, जिले, कैटेगरी और जेंडर के अनुसार पूरी डिटेल navodaya.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

Image

JNVST कक्षा 6 कट-ऑफ अंक 2026

JNVST Class 6 cut off Marks 2026 Released: Navodaya Vidyalaya Samiti (NVS) ने कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट जारी करने के बाद अब कटऑफ अंक और रैंक भी जारी कर दी है। छात्र अपने राज्य, जिले, कैटेगरी और जेंडर के अनुसार पूरी डिटेल navodaya.gov.in पर जाकर देख सकते हैं। कक्षा 6 में एडमिशन के लिए Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test (JNVST) का पहला चरण दिसंबर 2025 में हुआ था, जिसमें लाखों छात्रों ने भाग लिया। अब रिजल्ट आने के बाद मेरिट के आधार पर आगे की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जानें JNVST Class 6 cut off Marks 2026 List कैसे देखें

एडमिशन का क्या है प्रोसेस?

  • सिर्फ परीक्षा पास कर लेना ही अंतिम एडमिशन नहीं माना जाएगा।
  • चयनित छात्रों को स्कूल में जाकर अपने सभी जरूरी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट दिखाने होंगे।
  • जब तक डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा नहीं होता, तब तक एडमिशन अस्थायी (प्रोविजनल) माना जाएगा।

रिजल्ट के बाद क्या?

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  • मेडिकल चेकअप
  • एडमिशन फॉर्म भरना
  • स्कूल अलॉटमेंट

वेटिंग लिस्ट को लेकर क्या है अपडेट

NVS चयनित छात्रों के साथ-साथ वेटिंग लिस्ट भी जारी करेगा। एडमिशन के लिए अभिभावकों को अपने जिले के नवोदय विद्यालय से संपर्क करना होगा।

एडमिशन के समय ये डॉक्यूमेंट तैयार रखें:

  • जन्म प्रमाण पत्र
  • आधार कार्ड
  • निवास प्रमाण पत्र
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • पिछली कक्षा की मार्कशीट
  • ट्रांसफर सर्टिफिकेट (TC)

फीस से जुड़ी जानकारी

कक्षा 6 से 8 तक कोई फीस नहीं लगती। पढ़ाई, हॉस्टल, खाना, किताबें और यूनिफॉर्म सब फ्री मिलता है। कक्षा 9 से 12 तक थोड़ी-बहुत फीस ली जाती है

रिजल्ट नहीं देखा तो ऐसे देखें

  • आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं
  • “JNVST Class 6 Admission Test 2025” लिंक पर क्लिक करें
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें
  • सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा

रिजल्ट आने के बाद अब असली एडमिशन के लिए डॉक्यूमेंट चेक और बाकी प्रक्रिया पूरी करनी जरूरी है।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंहauthor

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने प्रिंट मीडिया में इंटर्नशिप की, जहां फील्ड रिपोर्टिंग, स्टूडेंट-इश्यू बेस्ड ग्राउंड स्टोरीज और सटीक न्यूजराइटिंग की बुनियादी समझ हासिल की। प्रिंट के बाद डिजिटल मीडिया में भी वह एजुकेशन बीट पर ही लगातार काम करते रहे हैं। पत्रकारिता में 10 सालों से सक्रिय नीलाक्ष सिंह 12 हजार से अधिक खबरें लिख चुके हैं। वह एग्जाम अपडेट्स, एडमिशन प्रोसेस, करियर गाइडेंस, स्टूडेंट वेलफेयर, बोर्ड रिजल्ट्स और नीतिगत बदलावों पर गहन और बेहद उपयोगी कंटेंट तैयार करते हैं।

और पढ़ें
End of Article