एजुकेशन

JNVST Admit Card 2025: नवोदय विद्यालय ने जारी किया एडमिट कार्ड, देखें परीक्षा का शिड्यूल

JNVST Admit Card 2025 Class 9th and 11th: नवोदय विद्यालय समिति ने कक्षा 9, 11 के लिए लेटरल एंट्री चयन परीक्षा में शामिल होने वालों छात्रों के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार NVS की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से JNVST Admit Card 2025 Download कर सकेंगे।

Image

9वीं और 11वीं के लिए नवोदय विद्यालय समिति एडमिट कार्ड 2025

JNVST Admit Card 2025 Class 9/ JNVST Admit Card 2025 Class 11: नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने वाले छात्रों के लिए बड़ी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति, एनवीएस ने कक्षा 9, 11 के लिए जेएनवीएसटी एडमिट कार्ड 2025 जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार कक्षा 9, 11 के लिए लेटरल एंट्री चयन परीक्षा के लिए उपस्थित होना चाहते हैं, वे एनवीएस की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in या खबर में दिए डायरेक्ट लिंक से JNVST Admit Card 2025 Download कर सकते हैं, साथ ही परीक्षा का शिड्यूल भी नोट कर सकते हैं।

LEST Class 9, 11 selection test का आयोजन 8 फरवरी, 2025 को किया जाएगा। परीक्षा का प्रश्न पत्र अंग्रेजी और हिंदी भाषाओं में होगा।

  • कक्षा 11 की चयन परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक ढाई घंटे की अवधि की होगी और इसमें केवल वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्नों वाले 5 खंड होंगे। कुल 100 प्रश्न 100 अंकों के होंगे।
  • कक्षा 9 की चयन परीक्षा की अवधि 2 घंटे 30 मिनट है। चयन परीक्षा में गणित, सामान्य विज्ञान, अंग्रेजी और हिंदी विषयों से प्रश्न शामिल होंगे। परीक्षा पत्र का कठिनाई स्तर कक्षा आठवीं का होगा।

JNVST Admit Card 2025 How to Check Download

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करें

  • NVS Official Website navodaya.gov.in पर जाएं।
  • होम पेज पर JNVST Admit Card 2025 Class 9th / JNVST Admit Card 2025 Class 11th Link पर क्लिक करें।
  • एक नया पेज खुलेगा जहां उम्मीदवारों को लॉगिन विवरण दर्ज करना होगा।
  • सबमिट पर क्लिक करें, एडमिट कार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • एडमिट कार्ड की जांच करें और पेज डाउनलोड करें।

नवोदय विद्यालय योजना के अनुसार, चरणबद्ध तरीके से प्रत्येक जिले में एक जवाहर नवोदय विद्यालय स्थापित किया जाना है। वर्तमान में, तमिलनाडु राज्य को छोड़कर 27 राज्यों और 08 केंद्र शासित प्रदेशों में 653 विद्यालय कार्यरत हैं।

Neelaksh Singh
नीलाक्ष सिंह author

नीलाक्ष सिंह 2021 से टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल से जुड़े हैं और एजुकेशन सेक्शन के लिए कंटेंट लिखते हैं। लखनऊ विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई क... और देखें

End of Article