JNVST 2027 Registration: जवाहर नवोदय विद्यालय (JNV) में कक्षा 6 में प्रवेश का सपना देख रहे लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों के लिए अच्छी खबर है। नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि कुछ और थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 10 अगस्त 2026 कर दिया गया है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उनके पास एक और मौका है। सबसे अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको एक रुपया भी नहीं देना है। JNVST का फॉर्म पूरी तरह से FREE है।
(image - x.com/nvs_hq)
JNVST 2027 क्या है?
JNVST यानी जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा। ये परीक्षा पूरे देश के नवोदय विद्यालयों में कक्षा 6 में एडमिशन के लिए होती है। ये सभी स्कूल शिक्षा मंत्रालय के अधीन आते हैं। यहां सेलेक्ट होने वाले बच्चों को पढ़ाई, हॉस्टल, खाना-पीना, किताबें, यूनिफॉर्म सब कुछ सरकार की तरफ से फ्री दिया जाता है। इसी वजह से हर साल लाखों बच्चे इस परीक्षा में बैठते हैं।
कौन भर सकता है फॉर्म?
कक्षा 6 में एडमिशन के लिए कुछ जरूरी शर्तें रखी गई हैं। आवेदन करने वाला बच्चा उसी जिले का निवासी होना चाहिए जहां वो एडमिशन लेना चाहता है। साथ ही उसका 5वीं कक्षा में पढ़ना जरूरी है। फॉर्म भरने से पहले एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर दिया गया प्रॉस्पेक्टस जरूर पढ़ लें।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: How Rainfall is Measured: बारिश कितनी मिलीमीटर (mm) या सेंटीमीटर (cm) हुई है, इसे मापने का क्या है तरीका
ऑनलाइन फॉर्म ऐसे भरें
- सबसे पहले NVS की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर JNVST Class 6 Registration 2027 के लिंक पर क्लिक करें।
- नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन आईडी बनाएं।
- अब फॉर्म में बच्चे की सारी जानकारी, पेरेंट्स की डिटेल और स्कूल की जानकारी ध्यान से भरें।
- मांगे गए डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटो, सिग्नेचर और सर्टिफिकेट अपलोड करें।
- अंत में फॉर्म को सबमिट कर दें और उसका प्रिंटआउट भविष्य के लिए सेव करके रख लें।
- लास्ट डेट का इंतजार न करें
समिति ने साफ किया है कि आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 है। अक्सर आखिरी दिनों में वेबसाइट पर लोड ज्यादा होने से फॉर्म भरने में दिक्कत आती है, इसलिए बेहतर होगा कि आप समय रहते ही अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर लें।
बच्चों के लिए क्यों बेस्ट है नवोदय?
नवोदय विद्यालय सिर्फ एक स्कूल नहीं, बल्कि एक पूरा सिस्टम है। यहां बच्चों को CBSE पैटर्न पर पढ़ाई के साथ-साथ स्पोर्ट्स, कंप्यूटर लैब, साइंस, म्यूजिक, आर्ट और पर्सनालिटी डेवलपमेंट की बेहतरीन सुविधा मिलती है। खासतौर पर ग्रामीण इलाकों के होनहार बच्चों को अच्छी और फ्री शिक्षा देना ही इन स्कूलों का मुख्य मकसद है।
टाइम्स नाउ नवभारत पर ये भी पढ़ें: NEET UG Counselling: AIQ और स्टेट काउंसलिंग में क्या अंतर है? आसान भाषा में समझिए
