JNU Admission 2026: PG और ADOP कोर्सों का नया शेड्यूल जारी, जानें कब आएगी पहली मेरिटलिस्ट

JNU Admission 2026: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए PG और ADOP कोर्सों में दाखिले का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के मुताबिक पहली मेरिट लिस्ट 25 जून 2026 को आएगी

JNU Admission 2026: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 के लिए PG और ADOP कोर्सों में दाखिले का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय के मुताबिक पहली मेरिट लिस्ट 25 जून 2026 को आएगी और पूरी एडमिशन प्रक्रिया 10 अगस्त तक चलेगी। जिन उम्मीदवारों का नाम पहली लिस्ट में आएगा, उन्हें 25 से 27 जून के बीच प्री-रजिस्ट्रेशन करना होगा और फीस जमा करनी होगी। JNU ने साफ किया है कि तय समय में रजिस्ट्रेशन और भुगतान न करने पर सीट रद्द मानी जाएगी।

JNU Admission 2026

25 जून को ऑनलाइन जारी होगी मेरिट लिस्ट

JNU की पहली मेरिट लिस्ट वेबसाइट पर ऑनलाइन अपलोड होगी। छात्र आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना नाम और सेलेक्शन स्टेटस चेक कर सकते हैं।विश्वविद्यालय ने सलाह दी है कि चयनित अभ्यर्थी तय तारीख के अंदर सभी औपचारिकताएं पूरी कर लें ताकि दाखिला सुरक्षित रहे।

End of Feed